Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»बांग्लादेशी अंपायर से भड़के गावस्कर, यशस्वी जायसवाल को बिना सबूत कैसे दे दिया आउट?
    खेल-सिनेमा

    बांग्लादेशी अंपायर से भड़के गावस्कर, यशस्वी जायसवाल को बिना सबूत कैसे दे दिया आउट?

    Team JoharBy Team JoharDecember 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    INDvsAUS Melbourn Test : ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को एक और अंपायर के विवादित फैसले का सामना करना पड़ा. यह घटना मेलबर्न टेस्ट के दौरान तब हुई जब यशस्वी जायसवाल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के ड्रॉ करने की उम्मीद को बनी हुई थी. तभी थर्ड अंपायर बांग्लादेशी शरफुद्दौला ने एक ऐसा निर्णय दिया, जिसने भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया. इस फैसले की क्रिकेट जगत में काफी आलोचना हुई. खासकर भारतीय क्रिकेट दिग्गजों की ओर से.

    क्या है पूरा मामला

    यशस्वी जायसवाल जब 84 रन पर खेल रहे थे, तभी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की बाउंसर पर उन्हें आउट करार दिया गया. गेंद उनके बैट के पास से होते हुए विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों में चली गई थी. हालांकि, पहले अंपायर ने आउट की अपील को नकारा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने डीआरएस लिया. टीवी रीप्ले में दिखा कि गेंद बैट के करीब से हल्की दिशा बदल रही थी, लेकिन स्निकोमीटर पर कोई हलचल नहीं थी. इससे यह साफ हो गया था कि गेंद ने बैट को छुआ नहीं था. फिर भी, थर्ड अंपायर शरफुद्दौला ने इसे आउट करार दे दिया, उनका कहना था कि उन्हें लगता है कि गेंद ग्लव्स को छूकर गई थी.

    …और भारत को गंवानी पड़ी मैच

    जायसवाल का विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई. इसके बाद भारत ने जल्दी-जल्दी अपने बाकी तीन विकेट गंवा दिए. एक समय 6 विकेट पर 140 रन बना रही भारतीय टीम 155 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में हार का सामना करना पड़ा.

    क्या कहते हैं संजय मांजरेकर

    इस फैसले पर संजय मांजरेकर ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में पहली बार किसी बल्लेबाज को इस तरह से आउट होते देखा है.

    सुनील गावस्कर ने क्या कहा

    सुनील गावस्कर ने इस फैसले को पूरी तरह से गलत करार दिया. उन्होंने कहा, “जब टेक्नोलॉजी के मुताबिक बैटर नॉट आउट है, तो थर्ड अंपायर इसे आउट कैसे दे सकता है? थर्ड अंपायर के पास पुख्ता सबूत होना चाहिए, जो इस मामले में नहीं था. मेरे लिए यह नॉट आउट था.”

    Also Read: IND vs AUS: 13 साल बाद मेलबर्न में टेस्ट हारा भारत, सीरीज में 2-1 से पिछड़ा

     

    Alex Carey australia Australia tour Bangladeshi umpire bat controversial decision Cricket cricket world criticism DRS Gavaskar Indian Team Melbourne Test not out out Sanjay Manjrekar Sharfuddaula Snickometer Sunil Gavaskar technical decision third umpire wicketkeeper Yashasvi Jaiswal आउट आलोचना एलेक्स कैरी ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया दौरा क्रिकेट क्रिकेट जगत गावस्कर डीआरएस तकनीकी निर्णय थर्ड अंपायर नॉट आउट बांग्लादेशी अंपायर बैट भारतीय टीम मेलबर्न टेस्ट यशस्वी जायसवाल विकेटकीपर विवादित फैसला शरफुद्दौला संजय मांजरेकर सुनील गावस्कर स्निकोमीटर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleHealth Tips: सर्दियों में घी से तलवों की मालिश के 5 बड़े फायदे जानें
    Next Article BPSC परीक्षा दोबारा कराने पर फैसला आज, मुख्य सचिव से मिलने जा रहा है अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.