Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»अवैध संबंध के चलते 40 वर्षीय बिरजू सिंह की ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

    अवैध संबंध के चलते 40 वर्षीय बिरजू सिंह की ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2024Updated:December 26, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : धनबाद के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के 40 वर्षीय बिरजू सिंह उर्फ टिकला का शव बुधवार को पुलिस ने कोरकोट्टा गांव के पास एक दलदली खेत से बरामद किया. बिरजू सिंह पिछले 8 दिनों से लापता था. पुलिस ने हत्या का आरोप लगाते हुए कपिल ठाकुर को गिरफ्तार किया, जिसने हत्या करना स्वीकार कर लिया. इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है.

    मृतक का 10 साल बाद जेल से बाहर आना था अहम पहलू

    मृतक बिरजू सिंह इस साल सितंबर में 10 साल बाद जेल से बाहर आया था. वह मकसूद अंसारी हत्याकांड में शामिल था और जेल से बाहर आने के बाद कोरकोट्टा के रहने वाले अपने दोस्त कपिल ठाकुर के घर रहने लगा था. 18 दिसंबर से लापता बिरजू सिंह का शव पुलिस ने आरोपी कपिल की निशानदेही पर खेत से बरामद किया.

    आरोपी ने अवैध संबंधों को बताया हत्या की वजह

    आरोपी कपिल ठाकुर ने पुलिस को बताया कि मृतक का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध था, इसलिए उसने उसे मार डाला. कपिल ने स्वीकार किया कि उसने बिरजू सिंह को रात में खेत ले जाकर चाकू से गोदकर उसकी हत्या की और शव को दलदली खेत में गाड़ दिया.

    बीडीओ की मौजूदगी में हुई शव की खुदाई

    पुलिस ने तोपचांची BDO एजाज हुसैन अंसारी की मौजूदगी में खेत की खुदाई कर शव निकाला. शव का बायां हाथ कटा हुआ था और पेट में धारदार हथियार से घाव थे, जिससे आंत बाहर निकल आई थी. इस दृश्य को देख कर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस से आरोपी को उनके हवाले करने की मांग करने लगे. पुलिस ने स्थिति को भांपते हुए आरोपी कपिल ठाकुर को तत्काल थाना भेज दिया.

    मृतक की बहन ने परिवार पर हत्या का आरोप लगाया

    मृतक की बहन मालती देवी ने आरोप लगाया कि कपिल ठाकुर और उसके परिवार ने टिकला की हत्या की. उनका कहना था कि अगर टिकला ने कोई अपराध किया था, तो उसे जेल भेजा जा सकता था, लेकिन हत्या क्यों की गई? बहन की शिकायत पर पुलिस ने कपिल ठाकुर, सुखदेव ठाकुर, काशी ठाकुर और लखी देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.

    हरिहरपुर थानेदार गिरधर गोपाल ने जानकारी दी कि यह हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई थी और मामले में चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

    Also Read : गुजरात से लाया गया झारखंड की पीड़िता का शव, वित्त मंत्री बोले-सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी राज्य सरकार

    accused BDO Birju Singh case registered dead body Excavation dead body recovered Evidence family Hariharpur police station illicit relationship Kapil Thakur marshy field murder Murder case police action police arrest police investigation postmortem reason for murder sister's complaint Tikla villager अवैध संबंध आरोपी कपिल ठाकुर ग्रामीण टिकला दलदली खेत धनबाद परिवार पुलिस कार्रवाई पुलिस गिरफ्तारी पुलिस जांच पोस्टमॉर्टम बहन की शिकायत बिरजू सिंह बीडीओ मामला दर्ज शव खुदाई शव बरामद साक्ष्य हत्या हत्या का मामला हत्या की वजह Dhanbad हरिहरपुर थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुजरात से लाया गया झारखंड की पीड़िता का शव, वित्त मंत्री बोले-सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी राज्य सरकार
    Next Article पाकिस्तान की ओर बढ़ रहे 15 हजार तालिबानी लड़ाके, एयरस्ट्राइक के बाद बढ़ा तनाव; क्या छिड़ेगी जंग?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.