Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 2:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»BJP ने नरेंद्र मोदी हेल्थ कैम्प का किया आयोजन, 321 मरीजों का स्वास्थ्य चेकअप और मुफ्त दवाइयां दी गईं
    जोहार ब्रेकिंग

    BJP ने नरेंद्र मोदी हेल्थ कैम्प का किया आयोजन, 321 मरीजों का स्वास्थ्य चेकअप और मुफ्त दवाइयां दी गईं

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariDecember 22, 2024Updated:December 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: भाजपा नेता और समाजसेवी आदित्य विक्रम जयसवाल के सौजन्य से आज चौधरी धर्मशाला, खादगढ़ा सब्जी मंडी, सुखदेव नगर, रांची में नरेंद्र मोदी मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया. इस हेल्थ कैम्प का आयोजन सुबह 11:00 बजे से 1:30 बजे तक हुआ, जिसमें रांची के प्रसिद्ध चिकित्सकों की टीम ने 321 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें मुफ्त दवाइयां दीं. कैंप में शामिल डॉक्टरों में डॉ. सिद्धार्थ कुमार (एम.सी.एच. यूरोलॉजी, एमएस जनरल सर्जरी), डॉ. रीमा खलखो (एमबीबीएस, एमएस, पीजीडीएफएम), डॉ. जैमेश कुमार भगत (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. अपूर्वा बरियार (बीडीएस), डॉ. राकेश अग्रवाल (हड्डी और स्पाइन विशेषज्ञ), डॉ. सतीश (ऑकोलॉजिस्ट, कैंसर विशेषज्ञ, मेदांता अस्पताल), डॉ. अवनीश सिंह (नेत्र विशेषज्ञ) और रांची सदर अस्पताल की सिविल सर्जन टीम शामिल थी. आदित्य विक्रम जयसवाल ने इस मौके पर कहा, “मानव सेवा से बढ़कर कोई और सेवा नहीं है, सेवा ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. यह हेल्थ कैम्प रांची तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हम इसे झारखंड के हर वार्ड तक पहुंचाएंगे. आगामी समय में और भी स्पेशलाइज्ड चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि जरूरतमंद लोग इसका अधिकतम लाभ उठा सकें.” उन्होंने यह भी कहा कि अगले हेल्थ कैम्प में नर्व कम्प्रेशन स्पेशलिस्ट और यूरोलॉजी टेस्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

    कैंप में डॉक्टरों ने विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का निदान किया. यूरोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धार्थ कुमार ने प्रोस्टेट, यूटीआई, ओवरऐक्टिव ब्लैडर जैसी समस्याओं का उपचार किया. जनरल फिजिशियन डॉ. रीमा खलखो ने हाइपरटेंशन, डायबिटीज और कार्डियक समस्याओं का पता लगाया. दंत चिकित्सक डॉ. जेके भगत और डॉ. अपूर्वा बरियार ने पायरिया, कैविटी, मिसिंग टीथ जैसी समस्याओं की पहचान की. आईरिस सुपरस्पेशलिटी आई केयर सेंटर की टीम ने मोतियाबिंद और रतौंधी जैसी नेत्र संबंधी समस्याओं का इलाज किया.

     

    आदित्य विक्रम जयसवाल झारखंड झारखंड में चिकित्सा डॉ. अपूर्वा बरियार डॉ. अवनीश सिंह डॉ. जैमेश कुमार भगत डॉ. राकेश अग्रवाल डॉ. रीमा खलखो डॉ. सतीश डॉ. सिद्धार्थ कुमार तीरंदाजी नरेंद्र मोदी भाजपा नेता मरीजों का चेकअप मानव सेवा मुफ्त दवाइयां मेगा हेल्थ कैम्प रांची रांची के चिकित्सक रांची में हेल्थ कैम्प सिविल सर्जन स्वास्थ्य चेकअप स्वास्थ्य समस्याएं स्वास्थ्य सेवाएं हेल्थ शिविर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में आपसी रंजीश में हुई हत्या का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article GST: कपड़े, जूते और अन्य वस्त्रों पर जीएसटी दरों में बदलाव

    Related Posts

    जमशेदपुर

    गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों में लौटी रौनक

    June 16, 2025
    कोर्ट की खबरें

    जमीन घोटाला : चार रजिस्ट्री अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश

    June 16, 2025
    जमशेदपुर

    टाटा स्टील प्लांट में ठेका कर्मचारी की दर्दनाक मौ’त

    June 16, 2025
    Latest Posts

    गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों में लौटी रौनक

    June 16, 2025

    हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौटी

    June 16, 2025

    जमीन घोटाला : चार रजिस्ट्री अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश

    June 16, 2025

    दो चरणों में होगी जातीय जनगणना, अधिसूचना जारी

    June 16, 2025

    टाटा स्टील प्लांट में ठेका कर्मचारी की दर्दनाक मौ’त

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.