Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»तेज रफ्तार बाइकर्स के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 76 बाइक का चालान काट कर किया सीज
    देश

    तेज रफ्तार बाइकर्स के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 76 बाइक का चालान काट कर किया सीज

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और बाइक राइडिंग के नाम पर उत्पात मचाने वाले बाइकर्स के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. रविवार को पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए नोएडा एक्सप्रेसवे पर 36 और यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से 40 बाइकों का चालान किया और उन्हें सीज कर दिया. वीकेंड पर बड़ी संख्या में दिल्ली और आसपास के इलाकों से बाइकर्स नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर आते हैं. यहां ये बाइकर्स तेज रफ्तार में बाइक रेस लगाते हैं, जिससे आम लोगों के लिए खतरा पैदा होता है और हादसों की संभावना बढ़ जाती है. पुलिस को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई.

    पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

    एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिली थी कि दिल्ली के कुछ बाइकर्स नोएडा में प्रवेश कर तेज रफ्तार में बाइक चलाकर सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं. इसके बाद एसीपी वन ग्रेटर नोएडा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह विशेष अभियान चलाया. बाइकर्स की लापरवाही और ओवर स्पीडिंग के चलते आम जनता को काफी दिक्कतें हो रही थीं. पुलिस ने इस अभियान में न केवल बाइकों को सीज किया, बल्कि चालान भी काटे.

    पुलिस ने इन बाइकर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी घोषणा की है. नियम तोड़ने वालों पर जुर्माने के साथ-साथ और भी कड़ी सजा दी जाएगी ताकि एक्सप्रेसवे पर इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

    एक्सप्रेसवे एडीसीपी नोएडा ओवर स्पीडिंग कानूनी कार्रवाई ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा पुलिस चालान जनता सुरक्षा ट्रैफिक नियम तेज रफ्तार दिल्ली नोएडा पुलिस अभियान बाइक रेस बाइकर्स यमुना एक्सप्रेसवे लापरवाही सार्वजनिक सुरक्षा सीज हादसे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंताल परगना के स्थापना दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष ने दीं शुभकामनाएं, शहीदों को किया नमन
    Next Article कड़ाके की ठंड में रैन बसेरा बन रहा है गरीबों का सहारा, नगर निगम चला रहा है रेस्क्यू अभियान

    Related Posts

    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    तृषा पर विवादित टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, तमिलनाडु पुलिस ने लिया एक्शन

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.