Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 May, 2026 ♦ 3:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»जेठानी ने ससुराल में होस्ट की अंकिता लोखंडे की बर्थडे पार्टी, 40 साल की हुई एक्ट्रेस
    देश

    जेठानी ने ससुराल में होस्ट की अंकिता लोखंडे की बर्थडे पार्टी, 40 साल की हुई एक्ट्रेस

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2024Updated:December 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव न्यूज़ डेस्क: पवित्र रिश्ता की अर्चना बनकर घर-घर में मशहूर हुईं अदाकारा अंकिता लोखंडे आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय का परचम लहराया है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया और वो भी ससुराल में। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है।

    अंकिता लोखंडे की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही सुर्खियों में रही है। जब एक्ट्रेस बिग बॉस 17 में थीं, तब उनकी सास ने उन पर शब्दों के बाण चलाए थे जिसने लोगों का खूब ध्यान खींचा था। हालांकि, सास-बहू के बीच अब रिश्ता बिल्कुल ठीक है। बिग बॉस से निकलने के बाद से ही अंकिता अक्सर अपनी सास के साथ खूबसूरत पल बिताती हुई नजर आती हैं। यहां तक कि सास ने एक्ट्रेस को जन्मदिन की मुबारकबाद भी दी थी। मगर अंकिता के बर्थडे सेलिब्रेशन में उनकी सास नहीं दिखाई दीं।

    अंकिता ने ससुराल में मनाया जन्मदिन

    दरअसल, अंकिता लोखंडे के लिए उनकी जेठानी ने जन्मदिन की ग्रैंड पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में उनका पूरा परिवार और दोस्त नजर आए, लेकिन एक्ट्रेस की सास और मां नहीं दिखाई दीं। अंकिता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ पोज दे रही हैं जिसमें वह अपने पति विक्की, जेठ-जेठानी, उनके बच्चे और ससुर के साथ पोज दे रही हैं।

    बाकी फोटोज में भी अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन और जेठानी के फोटोज क्लिक करा रही हैं और केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “मेरी शानदार फैमिली के लिए, इस खूबसूरत बर्थडे पार्टी के चलते मैं अभी भी सातवें आसमान पर हूं। मेरे जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”

    जेठानी पर लुटाया प्यार

    अंकिता लोखंडे के लिए जन्मदिन की पार्टी उनकी जेठानी ने होस्ट की। एक्ट्रेस ने अपनी जेठानी को दुनिया की सबसे अच्छी भाभी बताया है। उन्होंने लिखा, “मेरे प्यारे पति और जेठानी (भाभी) को खास तौर पर धन्यवाद जिन्होंने हर डिटेल पर बहुत मेहनत की है। भाभी आप जानती हैं कि मुझे क्या खुशी देता है और आपकी विचारशीलता ने मेरा दिल छू लिया है। आप शानदार भाभी हैं और मैं बहुत लकी हूं।”

    इस पार्टी से एक्ट्रेस की सास और मां गायब थीं, जिन्हें एक्ट्रेस ने याद किया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी एक्ट्रेस से पूछा कि उनकी सास कहां हैं। उनकी ये फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।

    #Entertainment news Ankita Lokhande Birthday special Entertainment tv news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार
    Next Article रांची के दीपाटोली में पूर्व सैनिकों की रैली और चिकित्सा शिविर आयोजित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CBI के शिकंजे में सैकड़ों करोड़ के फ्रॉड का मास्टरमाइंड कमलेश पारेख, UAE से लाया गया भारत

    May 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : देशभर के करोड़ो मोबाइल में एक साथ बजा अलर्ट का सायरन, भारत सरकार ने की टेस्टिंग

    May 2, 2026
    कारोबार

    गैस उपभोक्ताओं को झटका, कॉमर्शियल और छोटे सिलेंडर दोनों के दाम बढ़े

    May 2, 2026
    Latest Posts

    डीएसपी के दोहरा वेतन लेने की खबर गलत, सिर्फ DA एरियर में हुई थी लिपिकीय त्रुटि : एसोसिएशन

    May 2, 2026

    हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    May 2, 2026

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.