Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड : नेशनल गोल्ड मेडिलिस्ट तीरंदाज बेच रहा मुर्गा, गरीबी में घर चलाना हुआ मुश्किल
    झारखंड

    झारखंड : नेशनल गोल्ड मेडिलिस्ट तीरंदाज बेच रहा मुर्गा, गरीबी में घर चलाना हुआ मुश्किल

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट तीरंदाज अनिल लोहार भी कोरोनाकाल में मजबूरी का शिकार होकर गरीबी में जीवन यापन करने को विवश हैं।

    नेशनल गोल्ड मेडिलिस्ट तीरंदाज अनिल लोहार तीरंदाजी के क्षेत्र में बेहतर मुकाम हासिल करने के बावजूद घर चलाने के लिए मुर्गा बेचना पड़ रहा है। वहीं कोरोना बंदी के बीच पेयजल की समस्या होने पर वे अपनी पत्नी के साथ कुआं खोदने की कवायद में भी जुटे हैं। हालांकि इसके बाद भी तीरंदाजी उनका प्यार बनी हुई है।

    सरायकेला के गम्हरिया प्रखंड के पिण्ड्राबेड़ा के रहनेवाले तीरंदाज अनिल लोहार गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं।घर की हालत ऐसी है कि उनके पास पेयजल की भी सुविधा नहीं है। ऐसे में उनके परिवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय के चापाकल से पानी लाना पड़ता था।

    कोरोनाबंदी के दौरान स्कूल बंद हो गया, तो इसकी भी दिक्कत हो गई। ऐसे में कुछ दिन तो स्कूल की दीवार फांदकर वे पानी लाते रहे, लेकिन जब परेशानी ज्यादा हुई, तो खुद का कुआं खोदने का ख्याल आया।अनिल और उनकी पत्नी पिछले 25 दिनों से कुआं खोदने में जुटे हैं। रोज सुबह 4 घंटे की मेहनत से आज यह कुआं 20 फीट गहरा हो चुका है।

    जिला व राज्य स्तर पर दर्जनों मेडल जीत चुके अनिल लोहार ने गरीबी के बीच भी तीरंदाजी का अभ्यास नहीं छोड़ा है। पिछले साल मार्च में ओडिशा में हुई नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में उन्होंने इंडियन राउंड के टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। अनिल ने बताया कि सरायकेला के रतनपुरा स्थित तीरंदाजी एकेडमी में उन्होंने शुरुआत की थी।

    भरोसा था कि तीरंदाजी में उपलब्धि हासिल करने पर सरकारी नौकरी मिल जाएगी। मगर अब तक नौकरी नहीं मिली है। निजी कंपनी में रोजगार जरूर मिला, लेकिन इससे प्रैक्टिस छूट जाती थी, इसलिए प्राइवेट नौकरी छोड़ दी। अब घर का खर्चा चलाने के लिए मुर्गे की दुकान खोल ली। यहां कुछ घंटे काम कर घर चलाने लायक पैसा कमा लेते है।

    अनिल की कर्मठता व बेबसी की कहानी सुन तीरंदाजी एकेडमी सरायकेला के मुख्य कोच बीएस राव ने बताया कि अनिल लोहार अच्छा तीरंदाज है. लॉकडाउन की वजह से उसके स्टाईपेंड के 75 हजार रुपए फंसे हुए हैं।लेकिन अब सरकार से यह राशि जारी करने की अनुमति मिल गई है। जल्द ही उसे राशि मुहैया कराई जाएगी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: सेल्स गर्ल की नौकरी कर रही है हैंडबॉल की नेशनल प्लेयर, सरकार से लगाई गुहार
    Next Article न्यूजीलैंड बना दुनिया का पहला कोरोना मुक्त देश, जीरो केस की खुशी में पीएम ने किया डांस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस को दिए 15 बिंदु

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    Latest Posts

    इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

    June 25, 2026

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस को दिए 15 बिंदु

    June 25, 2026

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.