Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Apr, 2026 ♦ 4:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»फिल्मी अंदाज में IT और ED ने चावल कंपनी में मारी रेड 
    ट्रेंडिंग

    फिल्मी अंदाज में IT और ED ने चावल कंपनी में मारी रेड 

    Team JoharBy Team JoharDecember 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: बिहार के मोतिहारी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां रक्सौल में आयकर विभाग (IT) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने फिल्मी अंदाज में छापेमारी कर चावल कंपनी रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के कई ठिकानों पर रेड डाली. यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात तक चली, जिसमें 300 से अधिक अधिकारी और जवान शामिल थे.

    इन जगहों पर हुई छापेमारी

    यह रेड रक्सौल, मोतिहारी, हरसिद्धि, पटना और दिल्ली के कई ठिकानों पर की गई. मुख्य कार्रवाई रक्सौल के आमोदेई गांव में हुई, जहां कंपनी मालिक का राइस मिल और घर स्थित है. बताया जा रहा है कि कंपनी पर आयकर चोरी का आरोप है. टीम कंपनी के आय और व्यय के रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है.

    फिल्मी स्टाइल में पहुंची टीम

    छापेमारी को गोपनीय रखने के लिए IT और ED की टीम ने बेहद अनोखा तरीका अपनाया. अधिकारी शादी का स्टीकर लगाकर प्राइवेट गाड़ियों में पहुंचे. इन गाड़ियों पर “अविनाश परिणय नेहा” नाम से शादी का पोस्टर लगा था. लगभग 40 गाड़ियों के काफिले को देखकर स्थानीय लोगों को लगा कि यह बारात जा रही है. जब टीम ने रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में प्रवेश किया और जांच शुरू की, तो वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. धीरे-धीरे जब यह खबर फैली कि गाड़ियों में बाराती नहीं बल्कि IT और ED के अधिकारी हैं, तो पूरे इलाके में चर्चा शुरू हो गई.

    कंपनी का बड़ा नेटवर्क

    मिली जानकारी के अनुसार, यह कंपनी बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों और देशों में चावल का कारोबार करती है. इस छापेमारी में कंपनी के बड़े वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है.

    IT ED संयुक्त कार्रवाई चावल कंपनी आयकर चोरी फिल्मी स्टाइल छापेमारी बिहार आयकर छापा मोतिहारी IT ED रेड मोतिहारी राइस मिल रेड रक्सौल चावल कंपनी छापा रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड रेड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुकान की छत काटकर 3 लाख की शराब ले गए चोर, नहीं लगा था सीसीटीवी कैमरा
    Next Article रांची में होगा हॉकी का रोमांच, सारा अली खान होंगी उद्घाटन समारोह में शामिल

    Related Posts

    झारखंड

    देवघर के दो खिलाड़ी अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती में करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

    April 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    पुरुलिया में गरजे योगी कहा – “राम भक्तों पर अत्याचार और दुर्गा पूजा पर पाबंदी, TMC हिंदू विरोधी

    April 20, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग विवाह समारोह में पहुंची कल्पना सोरेन, दी नवविवाहित को शुभकामनाएं

    April 20, 2026
    Latest Posts

    देवघर के दो खिलाड़ी अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती में करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

    April 20, 2026

    रांची में संदिग्ध कार से देशी रिवॉल्वर बरामद, बड़ी वारदात की आशंका

    April 20, 2026

    पुरुलिया में गरजे योगी कहा – “राम भक्तों पर अत्याचार और दुर्गा पूजा पर पाबंदी, TMC हिंदू विरोधी

    April 20, 2026

    हजारीबाग विवाह समारोह में पहुंची कल्पना सोरेन, दी नवविवाहित को शुभकामनाएं

    April 20, 2026

    प्रदेश भाजपा ने जारी की पदाधिकारियों की ड्यूटी सूची, सप्ताह के हर दिन तय हुई जिम्मेदारी

    April 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.