Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में कड़ाके की ठंड तो बिहार में कनकनी का सितम, देशभर के मौसम का जानें हाल
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कड़ाके की ठंड तो बिहार में कनकनी का सितम, देशभर के मौसम का जानें हाल

    Team JoharBy Team JoharDecember 4, 2024Updated:December 4, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Weather Forecast : रांची समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों में शीत लहर जैसी स्थिति बनी हुई है. सुबह के समय धुंध भी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने बुधवार तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं बताया है, लेकिन इस सप्ताह के बाद ठंड में इजाफा हो सकता है. चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ का असर कमजोर हुआ है. मौसम साफ होते ही कई इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार, 4 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आएगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी.

    कल से तापमान में भारी गिरावट

    रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 4 अक्टूबर के बाद से न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है. संताल परगना में न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री तक रह सकता है, जबकि रांची और उसके आसपास के क्षेत्रों में यह 12 डिग्री तक रह सकता है. दिसंबर के अंतिम सप्ताह में तापमान 5 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे सर्दी बढ़ेगी और गर्म कपड़ों की आवश्यकता होगी.

    यूपी में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंठ, दिल्ली का मौसम शुष्क

    दिल्ली में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा, और इस पूरे सप्ताह शुष्क मौसम बने रहने का अनुमान है. यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है. दिल्ली में इस हफ्ते बारिश की कोई संभावना नहीं है. स्काईमेट वेदर के अनुसार, 7-8 दिसंबर के बीच पहाड़ी इलाकों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है, जिससे बादल तो बन सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. उत्तर प्रदेश में भी ठंड में इजाफा हो रहा है. मौसम विभाग ने 7-8 दिसंबर से पछुआ हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है. कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा भी देखने को मिलेगा, और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का असर दिखेगा.

    बिहार में कनकनी बढ़ेगी

    बिहार में ठंड बढ़ेगी, खासकर 4 से 6 दिसंबर के बीच. पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पश्चिम चंपारण जैसे क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ने की संभावना है. इन इलाकों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा भी रहेगा, और न्यूनतम तापमान 10-14°C तक रह सकता है.

    इन राज्यों में बारिश का अनुमान

    स्काईमेट वेदर के अनुसार, आज केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और कुछ अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार में भी हल्की बारिश हो सकती है.

    Also Read: खत्म हुआ इंतजार, कल मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे राज्यपाल, होगा मंत्रिमंडल विस्तार

    Andaman Bihar Chhattisgarh chill cold Cold Wave Delhi Dense Fog Fog jharkhand Karnataka Kerala Lakshadweep Meteorological Department rain ranchi Santal Pargana severe cold Skymet Weather Snowfall Tamil Nadu Telangana temperature temperature drop Up Weather westerly winds Western Disturbance अंडमान कड़ाके की ठंड कनकनी कर्नाटक केरल घना कोहरा छत्तीसगढ़ झारखंड ठंडी ठिठुरन तमिलनाडु तापमान तापमान गिरावट तेलंगाना दिल्ली धुंध पछुआ हवाएँ पश्चिमी विक्षोभ बर्फबारी बारिश बिहार मौसम मौसम विभाग यूपी रांची लक्षद्वीप शीत लहर संताल परगना स्काईमेट वेदर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखत्म हुआ इंतजार, कल मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे राज्यपाल, होगा मंत्रिमंडल विस्तार
    Next Article आलोक गिरोह बना पुलिस के लिए सिर दर्द, बचरा साइडिंग में फिर फूंका ट्रक

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.