Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हेमंत सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के हाथ में गेंद, रेस में ये हैं सबसे आगे
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के हाथ में गेंद, रेस में ये हैं सबसे आगे

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड सरकार में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. एक ओर जहां झामुमो ने अपने मंत्रियों की लिस्ट पहले ही तैयार कर ली है. वहीं, कांग्रेस के मंत्रियों की संख्या भी तय है. अब सिर्फ किन्हें मंत्री बनाना है, यह फैसला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को लेना है. झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर प्रदेश में चुनाव परिणाम के बाद लगातार सक्रिय हैं. उन्होंने सीनियर लीडरशिप के साथ अपनी पहली बैठक की, जिसमें चुनाव प्रचार से लेकर चुनाव परिणाम और सरकार गठन तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई.

    मीर ने कही ये बड़ी बात

    मीर ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व को झारखंड के विधायकों की सूची सौंप दी गई है. जल्द ही मंत्रिमंडल गठन की प्रक्रिया पूरी होगी. मीर ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने पहले ही तय किया है कि हेमंत सोरेन को स्वतंत्रता दी जाएगी कि वह अपनी टीम में किसे मंत्री बनाएंगे. मंत्रियों के विभागों का बंटवारा जनता की भलाई और बड़े जाति समूहों के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा.

    कांग्रेस के ये 4 मंत्री संभावित

    सूत्रों के अनुसार, हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में कांग्रेस के चार मंत्री शामिल किए जा सकते हैं. पिछली सरकार में भी कांग्रेस कोटे के चार मंत्री थे, और इस बार भी जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों के नाम तय किए जाएंगे. कांग्रेस के संभावित मंत्रियों में डॉ. रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी, प्रदीप यादव, और दीपिका पांडेय सिंह का नाम सामने आ रहा है.

    झामुमो के मंत्रियों की लिस्ट है तैयार

    मंत्रिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्रियों की संख्या अधिक होगी. दीपक बिरुआ, स्टीफन मरांडी, रामदास सोरेन, लुइस मरांडी, हफिजुल हसन, एमटी राजा, संजीव सरदार आदि मंत्री की रेस में हैं.

    भाकपा-माले का पहले ही मंत्रिमंडल में शामिल होने से इनकार

    वहीं, भाकपा-माले ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं बनेगी. निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन के साथ बनी रहेगी, लेकिन मुख्यमंत्री पर कोई दबाव नहीं डाला जाएगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे हमेशा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हैं और जनता की भलाई के लिए काम करेंगे.

    Also Read: चोरी की बाइक से लूट को देते थे अंजाम, गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार, 6 बाइक व हथियार भी जब्त

    Alliance Arup Chatterjee cabinet formation caste balance central leadership Chief Minister Congress Congress in-charge CPI (ML) Deepak Birua Deepika Pandey Singh Dr. Rameshwar Oraon expansion Ghulam Ahmed Mir government formation Hemant Soren Irfan Ansari Jharkhand cabinet Jharkhand Mukti Morcha Jmm list of ministers ministerial posts Pradeep Yadav public welfare. Ramdas Soren regional balance Stephen Marandi अरूप चटर्जी इरफान अंसारी कांग्रेस कांग्रेस प्रभारी केंद्रीय नेतृत्व क्षेत्रीय संतुलन गठबंधन गुलाम अहमद मीर जनता की भलाई जातीय संतुलन झामुमो झारखंड मंत्रिमंडल झारखंड मुक्ति मोर्चा डॉ रामेश्वर उरांव दीपक बिरुआ दीपिका पांडेय सिंह प्रदीप यादव भाकपा माले मंत्रिमंडल गठन मंत्रियों की लिस्ट मंत्री पद मुख्यमंत्री रामदास सोरेन विस्तार सरकार गठन स्टीफन मरांडी हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचोरी की बाइक से लूट को देते थे अंजाम, गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार, 6 बाइक व हथियार भी जब्त
    Next Article गोमिया बारूद कारखाना, डॉ. राजेंद्र प्रसाद का ऐतिहासिक योगदान

    Related Posts

    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.