Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 2:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»मनरेगा घोटाले में बर्खास्त JE राम बिनोद सिन्हा को 5 साल की सजा, 88 लाख की अवैध निकासी का है मामला
    कोर्ट की खबरें

    मनरेगा घोटाले में बर्खास्त JE राम बिनोद सिन्हा को 5 साल की सजा, 88 लाख की अवैध निकासी का है मामला

    SinghBy SinghDecember 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड के खूंटी जिले में हुए मनरेगा घोटाला मामले में अदालत ने कनीय अभियंता राम बिनोद प्रसाद सिन्हा को पांच साल की सजा सुनाई है. अपर न्यायायुक्त प्रभात कुमार शर्मा की अदालत ने यह फैसला सुनाया. साथ ही उन पर सात लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की राशि नहीं चुकाने पर अतिरिक्त आठ माह की सजा काटनी होगी. राम बिनोद प्रसाद सिन्हा, जो पहले ही बर्खास्त हो चुके थे, तब ग्रामीण विकास विभाग के विशेष प्रमंडल में कनीय अभियंता के रूप में कार्यरत थे.

    क्या है आरोप

    मनरेगा घोटाले में राम बिनोद पर आरोप था कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कर 248 योजनाओं के लिए आवंटित करोड़ों रुपये की राशि गबन की. अदालत ने 12 योजनाओं के तहत 88 लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले में उन्हें पांच साल की सजा सुनाई है. इस मामले में उनका आपराधिक षडयंत्र उजागर हुआ था, जिसमें सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया था.

    दर्ज हुए थे 14 मामले

    2010 में इस घोटाले को लेकर खूंटी जिले में 14 केस दर्ज किए गए थे. बाद में  भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा जोड़ने पर इस मामले की जांच एसीबी ने अपने हाथ में ली. इस मामले में राम बिनोद के खिलाफ जांच अधिकारी ने 2011 में चार्जशीट दाखिल की थी.

    आय से अधिक संपत्ति का भी मामला

    राम बिनोद प्रसाद सिन्हा और उनके परिवार पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का भी आरोप है. उनकी पत्नी शीला, बेटी पूजा सिन्हा, और बेटे राहुल सिन्हा के खिलाफ भी जांच चल रही है. एसीबी की जांच में इन पर 679 प्रतिशत अधिक संपत्ति का आरोप लगा है. इस मामले में अब तक राम बिनोद को तीन मामलों में सजा हो चुकी है, और उनकी गिरफ्तारी से जुड़े कई अन्य मामले भी चल रहे हैं.

    मनी लांड्रिंग में सुप्रीम कोर्ट से मिली है जमानत

    राम बिनोद सिन्हा को मनी लाउंड्रिंग मामले में भी आरोपी ठहराया गया था और ईडी ने 2020 में उन्हें कोलकाता से गिरफ्तार कर जेल भेजा था. हालांकि, वह सुप्रीम कोर्ट से जमानत प्राप्त करने में सफल रहे, लेकिन अन्य मामलों में आरोपी होने के कारण वे अभी भी जेल में हैं.

    Also Read: झारखंड के इस बालिका गृह में नाबालिग बच्चियों के साथ हो रहा था गंदा काम, दूसरे सेंटर शिफ्ट की गईं 28 लड़कियां

    5 years sentence 5 साल की सजा Acb Anti-Corruption Act bail charges Corruption disproportionate assets ED fake documents Fine government money Illegal Withdrawal jail jharkhand Jharkhand Latest News Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live Junior Engineer Khunti MNREGA scam money laundering Punishment Ram Binod Sinha scam cases Supreme Court Today News अवैध निकासी आय से अधिक संपत्ति आरोप ईडी एसीबी कनीय अभियंता खूंटी घोटाला मामले जमानत जुर्माना जेल जोहार लाइव झारखंड झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज टूडे न्यूज फर्जी दस्तावेज भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम मनरेगा घोटाला मनी लांड्रिंग राम बिनोद सिन्हा सजा सरकारी धन सुप्रीम कोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के इस बालिका गृह में नाबालिग बच्चियों के साथ हो रहा था गंदा काम, दूसरे सेंटर शिफ्ट की गईं 28 लड़कियां
    Next Article चुनाव के बाद राज्य में मंदिरों पर हमले बढ़े, बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही सरकार: निशिकांत दुबे

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेले में रेलवे की इनकम में हुआ इजाफा, 20 दिनों में 8.82 करोड़ से अधिक की हुई कमाई

    August 1, 2025
    ट्रेंडिंग

    राहुल गांधी 16 दिनों में बिहार के इन 18 जिलों में करेंगे पदयात्रा, इस दिन से शुरू होगा सफर

    August 1, 2025
    गिरिडीह

    आजसू कार्यकर्ताओं ने पकड़ा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से लदा ट्रक, पुलिस को सौंपा

    August 1, 2025
    Latest Posts

    श्रावणी मेले में रेलवे की इनकम में हुआ इजाफा, 20 दिनों में 8.82 करोड़ से अधिक की हुई कमाई

    August 1, 2025

    राहुल गांधी 16 दिनों में बिहार के इन 18 जिलों में करेंगे पदयात्रा, इस दिन से शुरू होगा सफर

    August 1, 2025

    आजसू कार्यकर्ताओं ने पकड़ा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली से लदा ट्रक, पुलिस को सौंपा

    August 1, 2025

    जमशेदपुर में युवती ने नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी

    August 1, 2025

    17 वर्षीय लड़की लापता, पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.