Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»देवीपुर : पांच स्कूलों के सैकड़ो बच्चों के बीच बांटी गई पंक्चर साइकिल, बच्चे व अभिभावकों में आक्रोश
    झारखंड

    देवीपुर : पांच स्कूलों के सैकड़ो बच्चों के बीच बांटी गई पंक्चर साइकिल, बच्चे व अभिभावकों में आक्रोश

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2024Updated:November 30, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: कल्याण विभाग की ओर से उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत देवीपुर प्रखंड के पांच स्कूलों के सैकड़ो बच्चों को विभाग की ओर से पंक्चर साइकिल वितरित की गई हैं. देवीपुर प्रखंड के बलथरवा विद्यालय में झुंडी, पहरीडीह, दरंगा, बलथरवा और भारतीडीह स्कूल के बच्चों को साइकिलें बांटी गई. घटिया साइकिल वितरण से स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों में काफी आक्रोश है. लगभग सभी साइकिलों में रिम पट्टी, भोलपीन व नट नहीं था. बिना हवा भरे साइकिल का वितरण किया गया. बच्चे साइकिल को चलाकर सीधे घर नहीं जा सके और किसी रिपेयर दुकान ले जाकर उसे दुरुस्त करवाया. विभाग के अधिकारियों का कहना है कि साइकिल सप्लायर के द्वारा घटिया तरीके से साइकिल को कसा गया है. इस कारण किसी का रिम टेढ़ा है तो किसी में हवा ही नहीं थी. साइकिल वितरण के मौके पर प्रखंड उपप्रमुख मिथलेश यादव, बीआरसी कर्मी सुनील सिंह, सीआरपी देवव्रत पांडेय, बलथरवा विद्यालय सचिव डॉ शाहनवाज, झुंडी विद्यालय के प्रधानाध्यापक बंकेश दास, पहरीडीह विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुमार अमित, रूपलाल किस्कू, विभा देवी के अलावे संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक, आदि उपस्थित थे.

    अभिभावक आक्रोश उन्नति का पहिया कार्यक्रम कल्याण विभाग कुमार अमित घटिया साइकिल झुंडी विद्यालय डॉ शाहनवाज देवघर देवीपुर प्रखंड पंचर साइकिल पहरीडीह विद्यालय प्रधानाध्यापक बंकेश दास बलथरवा विद्यालय बीआरसी कर्मी भोलपीन मिथलेश यादव रिम पट्टी रूपलाल किस्कू विभा देवी. विभाग अधिकारी साइकिल रिपेयर साइकिल वितरण साइकिल सप्लायर सीआरपी देवव्रत पांडेय सुनील सिंह स्कूली बच्चे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसमाहरणालय में पदाधिकारियों-कर्मियों के एंट्री टाइम की होगी मॉनिटरिंग, डीसी ने नियुक्त किया नोडल पदाधिकारी
    Next Article ED ने राज कुंद्रा के बैंक खाते किए फ्रीज, कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026
    Latest Posts

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026

    दुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक, 12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.