Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जेल में बढ़ रही कट्टरता, हार्डकोर आतंकी व आम कैदियों को किया जाएगा अलग
    जोहार ब्रेकिंग

    जेल में बढ़ रही कट्टरता, हार्डकोर आतंकी व आम कैदियों को किया जाएगा अलग

    Team JoharBy Team JoharJuly 31, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    • सीआईडी एडीजी ने सभी जिलों के एसपी को लिखा पत्र
    • गृह मंत्रालय के आदेश पर जेलों में कैदियों को दी जाएगी आध्यात्मिक शिक्षा

    रांची। जेलों में धार्मिक कट्टरता बढ़ रही है। जेलों में कट्टरता रोकने व आम कैदियों को इसकी चपेट में आने से रोकने के लिए डीजीपी कमलनयन चौबे ने सीआईडी मुख्यालय को एक पत्र भेजा है। इसके बाद सीआईडी एडीजी ने सभी जिलों के एसपी से इस संबंध में पत्राचार किया है। नए आदेश के मुताबिक, जेलों में बंद हार्डकोर आतंकी व आमकैदियों को अलग अलग रखा जाएगा। वहीं जेलों में कट्टरता रोकने के लिए कैदियों के बीच अध्यात्मिक गुरूओं के जरिए शिक्षा भी दी जाएगी।

    जेलों में कट्टरता फैलानेवालों की पहचान का आदेश

    सीआईडी एडीजी के पत्र में जिक्र है कि जेल अधिकारियों को कट्टरता रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। यही वजह है कि हार्डकोर आतंकी व आम कैदियों को अलग अलग करने की जरूरत है। वैसे लोग जो लगातार धार्मिक कट्टरता बढ़ाने में लगे हो, उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जरूरत है। जेलों में कट्टरता रोकने के लिए एनजीओ के मदद की भी सलाह दी गई है। वहीं समय समय पर धार्मिक- अध्यात्मिक गुरूओं के कार्यक्रम, वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम, लाइब्रेरी व शैक्षणिक सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। जरूरत पड़ने पर मनोवैज्ञानिकों के इस्मेताल का भी आदेश दिया गया है।

    कार्रवाई कर रिपोर्ट की मांग

    सीआईडी एडीजी ने जिलों के एसपी को निर्देश दिया है कि जेल में कट्टरता रोकने को लेकर दिए गए निर्देशों का कार्रवाई प्रतिवेदन दे, इस कार्रवाई प्रतिवेदन को केंद्रीय गृह मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी को भेजा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, देश भर के जेलों में कट्टरता रोकने के लिए एनआईए, आईबी, राज्य पुलिस व जेल प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। बैठक के बाद गृह मंत्रालय ने इस संबंध में कार्रवाई के लिए राज्यों को पत्र भेजा था।

    #Crime news #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के डॉक्टर एनएमसी विधेयक के विरोध में हड़ताल पर, बंद रहेगी ओपीडी
    Next Article संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रामरेखाधाम में की पूजा-अर्चना

    Related Posts

    क्राइम

    JoharLive IMPACT : गृह मंत्री और डीजीपी के आदेश को ठेंगा दिखा रहे पुलिस कप्तानों की खुली नींद, खूंटी में 22 लाख का डोडा नष्ट

    July 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    July 10, 2026
    Latest Posts

    JoharLive IMPACT : गृह मंत्री और डीजीपी के आदेश को ठेंगा दिखा रहे पुलिस कप्तानों की खुली नींद, खूंटी में 22 लाख का डोडा नष्ट

    July 10, 2026

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया अपना नाम

    July 10, 2026

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026

    एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    July 10, 2026

    केवल MOU साइन नहीं होगा, लॉन्गटर्म प्लान भी बनेगा : हेमंत सोरेन

    July 10, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.