Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ट्रक से टक्कर के बाद बाइक में लगी भीषण आग, जिन्दा जल गए दो युवक
    जोहार ब्रेकिंग

    ट्रक से टक्कर के बाद बाइक में लगी भीषण आग, जिन्दा जल गए दो युवक

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Road Accident : बिहार के गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जिले के अतरी टेउसा मानपुर मुख्य सड़क मार्ग पर सीढ शिवाला के पास एक ट्रक और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे बाइक में आग लग गई और बाइक पर सवार दोनों युवकों की झुलसकर मौत हो गई. वहीं, तीसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. हादसा इतना भयावह था कि बाइक के टुकड़े-टुकड़े हो गए और बाइक की टंकी फट गई. वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया.

    क्या कहते हैं स्थानीय लोग

    स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज सुनकर आसपास हम लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन बाइक की टंकी फटने से लगी भीषण आग के कारण कोई मदद नहीं कर सका. ग्रामीणों ने राहत के प्रयास किए, लेकिन तब तक दोनों युवकों की जान जा चुकी थी. घटना की जानकारी मिलने पर अतरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हुई है और एक युवक घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

    तीसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

    मृतकों की पहचान अतरी थाना क्षेत्र के पाली गांव के दीपक कुमार और बंधु बीघा गांव के अमरजीत कुमार के रूप में की गई है. घटना के समय बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान राजू कुमार के रूप में हुई है, जो पाली गांव का निवासी है.  पुलिस ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.

    Also Read: सीमा खंडेलवाल ने बढ़ाया झारखंड का मान, हासिल किया राष्ट्रीय एकता सम्मान

    Accident Atri police station Bandhu Bigha Bihar Bike burns collision death Fire Gaya injured local people Medical College Pali village police investigation postmortem Raju Kumar relief efforts Road Accident serious injury Sidh Shivala truck अतरी थाना आग गंभीर चोट गया घायल झुलसना टक्कर ट्रक दुर्घटना पाली गांव पुलिस जांच पोस्टमार्टम बंधु बीघा बाइक बिहार मेडिकल कॉलेज मौत राजू कुमार राहत प्रयास सड़क हादसा सीढ़ शिवाला स्थानीय लोग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीमा खंडेलवाल ने बढ़ाया झारखंड का मान, हासिल किया राष्ट्रीय एकता सम्मान
    Next Article NSG ने रांची में नक्सल विरोधी जंगल अभ्यास किया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.