Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आज का मौसम: अलर्ट, रांची समेत झारखंड में बढ़ी ठंड और धुंध, पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फबारी
    झारखंड

    आज का मौसम: अलर्ट, रांची समेत झारखंड में बढ़ी ठंड और धुंध, पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फबारी

    Team JoharBy Team JoharNovember 29, 2024Updated:November 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में इन दिनों सुबह की शुरुआत धुंध और कोहरे की चादर के साथ हो रही है. ठंड ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, और कोहरे के साथ मौसम ठंडा बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, 4 दिसंबर तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के समय धुंध छाई रहेगी. इसके बाद, आसमान में आंशिक बादल भी दिखाई दे सकते हैं.

    मौसम विभाग ने आज शुक्रवार 29 नवंबर के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी भागों तक अब ठंड की शुरुआत हो गई है. वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश और तूफान कहर बरपा रहा है. मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण भारतीय राज्यों तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, रायलसीमा के लिए येलो ऑरेंज का अलर्ट है. आने वाले दो दिनों तक यहां भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है. बात पहाड़ी इलाकों की करें तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी होगी. इससे यहां का मौसम खुशगवार बना रहेगा. इस बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा. यहां कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा. पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में शनिवार 30 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा.

    आज का तापमान

    रांची में आज अधिकतम तापमान 23°C और न्यूनतम तापमान 12°C रहने की संभावना है. सुबह के समय कोहरे के बाद दोपहर में हल्की धूप मिल सकती है, लेकिन ठंडी हवा का असर रहेगा. शाम और रात में ठंड और बढ़ने की उम्मीद है.

    झारखंड के अन्य जिलों का तापमान

    देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, और जामताड़ा में अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 13-14°C रहने की संभावना है. गोड्डा, पाकुड़ में अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 15°C रहने का अनुमान है. साहिबगंज, चतरा, कोडरमा, गढ़वा, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और गुमला में अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 14-15°C रह सकता है. लातेहार, बोकारो, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग और खूंटी में अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 12°C रहने की संभावना है. राज्यभर में ठंड का असर बढ़ने के साथ-साथ आम जनता को सतर्क रहने की आवश्यकता है. खासकर सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक होगा.

    4 दिसंबर अधिकतम तापमान अलर्ट आंशिक बादल उत्तराखंड ऑरेंज अलर्ट कोडरमा कोहरा खूंटी गढ़वा गिरिडीह गुमला गोड्डा घना कोहरा चंडीगढ़ चतरा जम्मू-कश्मीर जामताड़ा झारखंड ठंड ठंड का असर. तूफान दक्षिण भारत दुमका देवघर धनबाद धुंध न्यूनतम तापमान पंजाब पलामू पश्चिमी सिंहभूम पहाड़ी इलाके पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम बर्फबारी बारिश बोकारो मैदानी क्षेत्र मौसम विभाग येलो अलर्ट रांची रांची तापमान राजधानी रामगढ़ लातेहार लोहरदगा शुष्क मौसम सरायकेला साहिबगंज हजारीबाग हरियाणा हिमाचल प्रदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज का राशिफल 29 नवंबर 2024: जानें किस राशि के लिए क्या कहता है आज का राशिफल
    Next Article धरती आबा बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का निधन, रिम्स में चल रहा था इलाज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.