Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भ्रष्टाचार के आरोपों पर गरम हो गए मंत्रीजी, बोले-अब सदन में मेरा मुंह मत खुलवाइए…!
    जोहार ब्रेकिंग

    भ्रष्टाचार के आरोपों पर गरम हो गए मंत्रीजी, बोले-अब सदन में मेरा मुंह मत खुलवाइए…!

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : बिहार विधान परिषद के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन 27 नवंबर को भूमि सर्वेक्षण से संबंधित एक गंभीर मुद्दे पर राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल का गुस्सा खुलकर सामने आया. सदन में विपक्षी नेताओं के भ्रष्टाचार के आरोपों पर मंत्रीजी ने कहा, “मेरा मुंह मत खुलवाइए. अब सदन में मेरा मुंह मत खुलवाइए.” मंत्री ने खुद को एक ईमानदार व्यक्ति बताते हुए भरोसा दिलाया कि बिहार में सभी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा.

    जमीन सर्वे को लेकर उठे गंभीर सवाल

    सदन के दौरान भूमि सर्वेक्षण के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष ने यह सवाल उठाया कि प्रखंड स्तर पर सीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार बढ़ गया है, जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है. इस पर मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि राज्य में कई जगहों के खाता-खतियान पुराने हो चुके हैं और दीमक की वजह से दस्तावेजों की स्थिति भी खराब हो गई है. इस कारण सर्वे में रुकावटें आ रही हैं, लेकिन वे जल्द समाधान का भरोसा दिलाते हैं.

    भूमि विवादों के समाधान का दावा

    मंत्री ने कहा कि बिहार में भूमि विवादों का समाधान उनके मंत्रालय के लिए प्राथमिकता है. उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भूमि सर्वेक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाया है, जिससे भविष्य में जमीनी विवादों का समाधान संभव होगा. मंत्री के अनुसार, बिहार में अब तक सर्वे का काम पूरा नहीं हो सका है, जबकि बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

    तीन महीने बढ़ाई गई सर्वेक्षण प्रक्रिया

    मंत्री दिलीप जायसवाल ने यह भी बताया कि सर्वेक्षण की प्रक्रिया में अब 3 महीने का समय बढ़ाया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान 47 लाख लोगों ने सेल्फ डिक्लेरेशन की प्रक्रिया को पूरा किया है, जिससे सर्वे की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा.

    विपक्ष के विधायक ने पूछा था यह सवाल

    विपक्ष के सदस्य प्रो. संजय कुमार सिंह ने राज्य में भूमि सर्वेक्षण की स्थिति पर सवाल उठाया और कहा कि विभाग सिर्फ आंकड़ों में ही काम कर रहा है, जबकि आम जनता को इस प्रक्रिया से कई तरह की परेशानी हो रही है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रजिस्टर टू में कई भूमि धारकों के नाम ही दर्ज नहीं हैं, जिससे स्थिति और जटिल हो गई है.

    Also Read: गया में बम धमाका, दो बच्चे घायल, एक का हाथ फटा

    Bihar Bihar Legislative Council chief minister nitish kumar CO Office corruption allegations Honest Person Khata-Khatiyan land dispute Land Reforms Land Survey Minister Dilip Jaiswal Opposition Leader patna state government Survey Issues Termites Winter Session ईमानदार व्यक्ति खाता-खतियान जमीनी विवाद दीमक पटना बिहार बिहार विधान परिषद भूमि विवाद भूमि सर्वेक्षण भूमि सुधार भ्रष्टाचार आरोप मंत्री दिलीप जायसवाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य सरकार विपक्षी नेता शीतकालीन सत्र सर्वेक्षण मुद्दे सीओ कार्यालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबम धमाकों की चपेट में आए नौनिहाल, किसी का फटा हाथ तो कुछ लहूलुहान
    Next Article झारखंड में बहाल किए जाएंगे 5000 सिपाही, दौड़ को लेकर होंगे ये बदलाव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    Latest Posts

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.