जामताड़ा: संविधान दिवस के अवसर पर जामताड़ा पुलिस द्वारा संविधान की उद्देशिका का पाठ कर शपथ ली गई. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन, जामताड़ा थाना सहित जिला अन्तर्गत सभी थाना, प्रतिष्ठान में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने संविधान में निहित मार्ग पर चलने का शपथ लिया. जामताड़ा थाना परिसर में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया. मौके पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा तथा सभी पदाधिकारियों एवं जवानों ने एक स्वर में प्रस्तावना को दोहराया. उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ संविधान की शपथ ली. इस दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के बनाए गए कानून के तहत ही हमलोग भी पुलिस की नौकरी करते हैं. हम सबको बखूबी संविधान का पालन करना चाहिए तथा आम लोगों को भी संवैधानिक नियमों से अवगत कराना हम सब का फर्ज बनता है. उन्होंने पुलिस पब्लिक के बीच संवैधानिक तथ्यों के तहत मधुर संबंध बनाने की बात कही. ताकि लोगों में पुलिस प्रशासन पर अटूट आस्था हो सके. उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपील किया कि डॉ भीमराव अंबेडकर से सीख लें तथा इमानदारी पूर्वक काम करें। मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे.
संविधान दिवस पर पुलिस कर्मियों को दिलाई गई शपथ

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

