Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिजनेस»छह दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 129 अंक और निफ्टी 32 अंक फिसला
    बिजनेस

    छह दिनों की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 129 अंक और निफ्टी 32 अंक फिसला

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई । लॉकडाउन में राहत दिये जाने से अार्थिक गतिविधियों के फिर से शुरू होने के बल पर छह दिनों से जारी तेजी पर गुरूवार को उस समय ब्रेक लग गया जब बैंकिंग और वित्तीय समूह में हुयी बिकवाली के कारण सेंसेक्स 128.84 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 32.45 अंक फिसल गया।

    बीएसई का सेंसेक्स 128.84 अंक की गिरावट लेकर 33980.70अंक पर और एनएसई का निफ्टी 32.45 अंक गिरकर 10029.10 अंक रहा। बीएसई में छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली हुयी जिससे मिडकैप 0.06 प्रतिशत फिसलकर 12333.29 अंक पर अौर स्मॉलकैप 0.05 फीसदी गिरकर 11564.79 अंक पर रहा।

    बीएसई में गिरावट में रहने वाले प्रमुख समूहों में बैंकिंग 2.70 प्रतिशत, वित्त 2.54 प्रतिशत, सीजी 1.73 प्रतिशत और सीडी 1.26 प्रतिशत शामिल है। बढ़त में रहने वालों में टेलीकॉम 3.47 प्रतिशत, टेक 2.28 प्रतिशत, आईटी 1.86 प्रतिशत और एनर्जी 1.81 प्रतिशत शामिल है। बीएसई में कुल 2608 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1295 बढ़त में और 1157 गिरावट में रहा जबकि 156 में काेई बदलाव नहीं हुआ।

    वैश्विक स्तर पर अधिकांश प्रमुख सूचकांक गिरावट में रहा जिसमें ब्रिटेन का एफटीएसई 0.22 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.69 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.14 प्रतिशत की गिरावट में रहा जबकि जापान का निक्केई 0.36 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.17 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

    Business News Latest news Online news Sansex
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में मिले 94 और कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमित 4420
    Next Article पलामू में दूसरे दिन डब्लू सिंह का गुर्गा बाबू बक्शी की गोली मारकर हत्या, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Latest Posts

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.