Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»महाराणा प्रताप के वंशज का राजतिलक और शुरू हो गई पत्थरबाजी, खून से किया तिलक
    क्राइम

    महाराणा प्रताप के वंशज का राजतिलक और शुरू हो गई पत्थरबाजी, खून से किया तिलक

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    उदयपुर : मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ और अरविंद सिंह मेवाड़ के समर्थकों के बीच संपत्ति विवाद अब सड़कों तक पहुंच चुका है. 25 नवंबर को चित्तौड़गढ़ दुर्ग में महेंद्र सिंह के बेटे विश्वराज सिंह मेवाड़ का पारंपरिक राजतिलक हुआ, जिसके बाद सिटी पैलेस के बाहर दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान पथराव हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं. बता दें कि ये राजपरिवार महाराणा प्रताप सिंह के वंशज हैं.

    पत्थरबाजी में पुलिसकर्मी समेत तीन घायल

    विवाद का कारण यह था कि राजतिलक के बाद विश्वराज सिंह मेवाड़ और उनके समर्थकों का काफिला सिटी पैलेस पहुंचा, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे जाने से रोक दिया. इस कारण समर्थकों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई और बाद में दूसरे पक्ष के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए. फिर दोनों पक्षों के बीच हिंसा बढ़ गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई. सिटी पैलेस वर्तमान में अरविंद सिंह मेवाड़ के अधीन है, जो दिवंगत भगवत सिंह मेवाड़ की वसीयत के आधार पर ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं. अरविंद सिंह मेवाड़ ने विश्वराज सिंह के समर्थकों को सिटी पैलेस में प्रवेश देने से मना कर दिया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. पुलिस ने सिर्फ तीन गाड़ियों को अंदर जाने की अनुमति दी थी, जबकि समर्थकों की मांग थी कि दस गाड़ियों के साथ प्रवेश दिया जाए.

    452 साल पुरानी राजतिलक की परंपरा

    ज्ञात हो कि विश्वराज सिंह मेवाड़, जिनका राजतिलक 452 साल पुरानी परंपरा के तहत हुआ, नाथद्वारा विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं, जबकि उनकी पत्नी महिमा कुमारी मेवाड़ राजसमंद से भाजपा सांसद हैं. इस राजतिलक की रस्म ‘फतह प्रकाश महल’ में आयोजित की गई, जहां उनके तिलक के समय सलूम्बर के रावत देवब्रत सिंह ने उंगली काटकर खून से तिलक किया. यह खून से तिलक करने की परंपरा महराणा प्रताप के समय से चली आ रही है.

    Also Read: विजय जुलूस में दो समुदाय के बीच तकरार, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ ललकी गांव

    452 year old tradition 452 साल पुरानी परंपरा Arvind Singh Mewar Barricading BJP MLA BJP MP Chittorgarh Fort City Palace coronation coronation ceremony Fateh Prakash Palace Maharana Pratap Mahendra Singh Mewar Mewar family Mewar royal family Nathdwara policeman injured Politics property dispute Salumber stone pelting tilak with blood trust president violent clash Vishvraj Singh Mewar will अरविंद सिंह मेवाड़ खून से तिलक चित्तौड़गढ़ दुर्ग ट्रस्ट अध्यक्ष नाथद्वारा पत्थरबाजी पुलिसकर्मी घायल फतह प्रकाश महल बैरिकेडिंग भाजपा विधायक भाजपा सांसद महाराणा प्रताप महेंद्र सिंह मेवाड़ मेवाड़ परिवार मेवाड़ राजपरिवार राजतिलक राजतिलक की रस्म राजनीति वसीयत विश्वराज सिंह मेवाड़ संपत्ति विवाद सलूम्बर सिटी पैलेस हिंसक झड़प
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 26 November 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन
    Next Article वेडिंग सीजन में गिरा सोना-चांदी का भाव, खरीदारी से पहले चेक कर लें आज की रेट

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026
    क्राइम

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.