Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ प्रजातंत्र का महापर्व, गांव से लेकर शहर तक दिखा भारी रुझान
    झारखंड

    शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ प्रजातंत्र का महापर्व, गांव से लेकर शहर तक दिखा भारी रुझान

    Team JoharBy Team JoharNovember 20, 2024Updated:November 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: झारखंड विधानसभा चुनाव के द्वितीय एवं अंतिम चरण में जिले के दोनों विधानसभा जामताड़ा और नाला में बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कार्य संपन्न हुआ. छोटी मोटी दिक्कतों के अलावा सभी मतदान केदो पर समय से मतदान शुरू हुआ और समय पर ही संपन्न हुआ. ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादातर लोग जलपान से पूर्व ही मतदान के लिए आतुर दिखा दिखाई दिए, जिसके चलते मतदान आरंभ होने के साथ ही लंबी-लंबी कतारें दिखाई देने लगी थी.

    जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में कुल 74.21 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि नाला विधानसभा में 78.75 प्रतिशत मतदान हुआ. उपायुक्त कुमुद सहाय और पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब सुबह से ही नियंत्रण कक्ष में बैठकर जिले भर में मतदान प्रक्रिया पर नजर रखे हुए थे. जिले में कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रीय घटना का समाचार प्राप्त नहीं हुआ है. पहली बार मताधिकार का प्रयोग कर रहे युवा मतदाताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया. दूसरी तरफ बुजुर्ग मतदाता भी काफी बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लेते दिखाई दिए. ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत शहर की अपेक्षा ज्यादा रहा. शहरी क्षेत्र में भी बीते चुनाव की अपेक्षा ज्यादा संख्या में लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान केंद्र के प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने आम मतदाताओं की सहायता के लिए विभिन्न प्रकार के इंतजाम किए हुए थे. पेयजल की व्यवस्था, जरूरतमंद लोगों को मतदान केंद्र तक पहुंचने में सहायता प्रदान करते हुए दिखाई दिए. सुरक्षा की दृष्टिकोण से सभी मतदान केदो पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए. इसके अलावा चलंत गश्ती वाहन में सशस्त्र बल के साथ मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आए. दो-तीन मतदान केदो से मतदान कर्मियों के तबीयत बिगड़ने की समाचार प्राप्त हुआ, जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा तत्काल उपचार दिया गया.

    मतदान का समय समाप्त होने के उपरांत प्रशासन की पूरी प्रशासन का पूरा ध्यान कटंकी स्थित पॉलिटेक्निक भवन की ओर चला गया जहां स्ट्रांग रूम के साथ मतगणना केंद्र बनाया गया है. अब दो दिनों तक ईवीएम के सुरक्षा की जवाबदेही अर्ध सैनिक बलों की होगी जो इस भवन के चप्पे चप्पे पर पहरा दे रहे हैं.

    अंतिम चरण इंतजाम जरूरतमंद झारखंड तैनात किए नियंत्रण नियंत्रण कक्ष पेयजल की व्यवस्था प्रतिशत मतदान मतगणना मतदान समाप्त स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article जामताड़ा के इस मतदान केंद्र पर हुई EVM खराब, एक घंटे तक रुका मतदान
    Next Article दोनों विधानसभा में ओवरऑल 72.1 % मतदान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

    September 29, 2026
    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    Latest Posts

    कोलकाता में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकाने निशाने पर

    September 29, 2026

    बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

    September 29, 2026

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.