Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»CBI ने पंकज मिश्रा के सहयोगी भगवान भगत का लॉकर खंगाला, 43 लाख के गहने और नकदी बरामद
    क्राइम

    CBI ने पंकज मिश्रा के सहयोगी भगवान भगत का लॉकर खंगाला, 43 लाख के गहने और नकदी बरामद

    Team JoharBy Team JoharNovember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : 1250 करोड़ के अवैध खनन मामले में सीबीआई ने जांच के क्रम में पंकज मिश्रा के सहयोगी भगवान भगत के लॉकर को खंगाला है. साहिबगंज खनन घोटाले के अभियुक्त भगवान भगत के बैंक लॉकर से नकदी और जेवरात जब्त किए गए हैं, जो लगभग 42.68 लाख है. बता दें कि पिछले 4-5 नवंबर को सीबीआई ने भगवान भगत के ठिकानों पर छापेमारी की थी, उसी जांच को आगे बढ़ाते हुए अब लॉकर को खंगालने के बाद कैश समेत जेवरात बरामद कए गए हैं.

    पहले भी मिले थे 1 केजी सोना व पिस्तौल की 61 गोलियां

    मालूम हो कि सीबीआई ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में भगवान भगत के लॉकर को खोला. इस दौरान इसमें सोने के ब्रेसलेट, सोने की 12 चेन, सोने की चूड़ियां और अन्य जेवरात बरामद किए गए. वहीं, इसमें 3.55 लाख रुपये कैश भी मिले हैं. इससे पहले भगवान के घर पर सीबीआई द्वारा की गयी छापेमारी के दौरान एक किलो सोना और प्रतिबंधित पिस्तौल की 61 गोलियां जब्त की गयी थीं.

    ईडी की छापेमारी में भी हुए थे चौंकानेवाले खुलासे

    बता दें कि सीबीआई से पहले ईडी ने भी भगवान भगत के ठिकानों पर छापा मारा था. छापेमारी में मिले तथ्यों के आधार पर ईडी ने यह पाया था कि भगवान भगत पत्थर के अवैध व्यापार में शामिल है. उसके पास पत्थर खदान का लीज है, लेकिन उसने लीज क्षेत्र से बाहर जाकर 11.61 एकड़ क्षेत्रफल में अवैध खनन किया था. पंकज मिश्रा के साथ भी उसके मधुर और व्यापारिक संबंध है. उसके बैंक खातों की जांच में पता चला था कि उसने पंकज के खाते में 4.87 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे.

    Also Read: बांग्लादेशी युवतियों को देह व्यापार के लिए लाते थे झारखंड-बंगाल, घुसपैठ मामले में ईडी की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकारा

    1250 crore scam 1250 करोड़ घोटाला 4.87 करोड़ रुपये 43 lakhs recovered 43 लाख बरामद Bank Locker banned pistol Bhagwan Bhagat bullets cash and jewellery CBI investigation ED investigation Gold Illegal Mining investigation process lease area locker search Pankaj Mishra Pankaj Mishra's associates Raid ranchi Rs 4.87 crore Sahibganj mining scam Seizure stone mining stone quarry अवैध खनन ईडी जांच कैश और गहने गोलियां छापे छापेमारी जब्ती जांच प्रक्रिया. नकदी और जेवरात पंकज मिश्रा पंकज मिश्रा के सहयोगी पत्थर खदान पत्थर खनन प्रतिबंधित पिस्तौल बैंक लॉकर भगवान भगत रांची लीज क्षेत्र लॉकर तलाशी साहिबगंज खनन घोटाला सीबीआई जांच सोना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेशी युवतियों को देह व्यापार के लिए लाते थे झारखंड-बंगाल, घुसपैठ मामले में ईडी की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकारा
    Next Article PMAY in Bihar : दवा-दारू और बेटे-बेटियों की शादी में खर्च कर दिए 88 करोड़, लेकिन नहीं बनाया पीएम आवास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026
    क्राइम

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.