Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में रहना है तो यहां के लोगों के हिसाब से चलना पड़ेगा : कल्पना सोरेन
    झारखंड

    झारखंड में रहना है तो यहां के लोगों के हिसाब से चलना पड़ेगा : कल्पना सोरेन

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: सारठ विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए गांधी विधायक कल्पना सोरेन सारठ के पलमा पहुंची. उन्होंने वहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का चुनाव चिन्ह तीर-धनुष झुकना नहीं चाहिए, यह हमारा मान-सम्मान है. 20 नवंबर को इस तीर-धनुष को याद रखिए और वोट कीजिए. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन आपके हक और अधिकार के लिए निरंतर लड़ रहे हैं. झारखंड बने हुए अभी कल ही हमलोगों ने 24 साल पूरे किए हैं. 24 साल में यह पहली बार हुआ है कि हमारी माता और बहनों के लिए हेमंत सोरेन ने क्रांतिकारी योजना लाई है.

    इस क्रांतिकारी योजना के खिलाफ भाजपा वालों ने हाईकोर्ट में पीआईएल किया था जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया, जो हमारी माता और बहनों की जीत है. ये लोग हर योजना के खिलाफ पीआईएल करते हैं. जब झारखंड बना था तब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछड़ों का आरक्षण 27 प्रतिशत से घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया था. लेकिन हेमंत सोरेन ने पिछड़ों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण विधानसभा में पारित कर दिया है. कल्पना ने कहा कि स्थानीय नीति हमारा स्वाभिमान है, जिसे पारित कर दिया गया है. इस चुनाव में हमारी अबुआ सरकार की जीत होने वाली है.

    हमारी सरकार गरीब, पिछड़ा, आदिवासी, दलित की सरकार है. भारतीय जनता पार्टी के जैसे पूंजीपतियों की सरकार नहीं है। झारखंड में अगर चलेगा तो अबुआ सरकार चलेगी. यहां नीतियां जनता के हिसाब से बनेगी. केंद्र सरकार महंगाई का बोझ हमलोगों के सिर पर लादती है. लेकिन इस महंगाई से कैसे छुटकारा पाना है इसका रास्ता कभी नहीं निकालती है. फिर भी हेमंत सोरेन की सरकार में राज्यवासियों का बकाया बिजली बिल माफ कर दिया है और 200 यूनिट फ्री बिजली योजना लागू की है. यह सिर्फ झारखंड का बेटा हेमंत सोरेन नहीं कर सकता है. झारखंड की 55 लाख माता और बहनों को मंईयां सम्मान योजना से जोड़ा गया है और आगे भी इसमें और भी माता- बहनों को जोड़ा जाएगा. सम्मान योजना के तहत 1000 की चार किश्त जा चुकी है और अब दिसंबर से यह 2500 हो जाएगी. अभी झारखंड में बड़े-बड़े नेता आए हुए हैं.

    केंद्र से कई मंत्री भी यहां कैंप कर रहे हैं. ऐसा लगता है कि ये लोग अपना राज्य छोड़कर झारखंड में बसने की तैयारी कर लिए हैं. उनसे यह कहना है कि अगर झारखंड में रहना है तो यहां के लोगों के हिसाब से चलना होगा यहां बाहरीपन नहीं चलेगा। झारखंड में सिर्फ झारखंडियत चलेगी. पहले चरण के मतदान में माता और बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई है और इस बार भैया सबसे निवेदन है कि मतदान में बढ़कर हिस्सेदारी निभाएं. जनसभा को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी उदय शंकर सिंह, जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, वरिष्ठ नेता नरसिंह मुर्मू समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया.

    200 यूनिट फ्री बिजली अबुआ सरकार उदय शंकर सिंह कल्पना सोरेन क्रांतिकारी योजना गांधी विधायक चुनाव प्रचार चुनावी सभा चुन्ना सिंह जिला अध्यक्ष झामुमो झारखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंडीयत तीर-धनुष देवघर नरसिंह मुर्मू पिछड़ा आरक्षण पीआईएल भाजपा मईया सम्मान योजना महंगाई विधानसभा संजय शर्मा सारठ विधानसभा स्थानीय नीति स्वाभिमान हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची सदर अस्पताल में लिमबर्ग फ्लैप से पाइलोनिडल साइनस की पहली सर्जरी
    Next Article IPL 2025 Mega Auction: बिहार के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में डेब्यू, जेम्स एंडरसन भी पहली बार होंगे नीलामी का हिस्सा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.