Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»यात्रीगण ध्यान दें! रांची-लोहरदगा रेलवे लाइन 6 दिन रहेगी ब्लॉक, यात्रा प्लान से पहले चेक कर लें डेट
    जोहार ब्रेकिंग

    यात्रीगण ध्यान दें! रांची-लोहरदगा रेलवे लाइन 6 दिन रहेगी ब्लॉक, यात्रा प्लान से पहले चेक कर लें डेट

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : रांची रेल मंडल के तहत मेकान-सिरमटोली फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के लिए भारतीय रेलवे ने 25 नवंबर से छह दिनों तक ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है. इस दौरान रांची-लोहरदगा रेलवे लाइन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी. खासकर रांची-लोहरदगा-रांची मेमू स्पेशल (ट्रेन संख्या 08693/08694) को 25, 29, 30 नवंबर, 1, 2 और 3 दिसंबर को रद्द कर दिया गया है.

    क्यों रेलवे लाइन हो रही ब्लॉक

    रेलवे ने बताया कि यह ब्लॉक एलएंडटी कंपनी के अनुरोध पर लिया गया है, जो फ्लाईओवर निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए यह कदम उठाया गया है. रेलवे के अनुसार, दूसरा ब्लॉक एलएंडटी की ओर से नए प्रस्ताव आने के बाद लिया जाएगा. यह ब्लॉक रात के समय लिया जाएगा और इसके दौरान निर्धारित घंटों के लिए ट्रेन सेवाओं को बंद किया जाएगा. इस ब्लॉक के कारण लोहरदगा प्लेटफार्म से चलने वाली ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है. हालांकि, रेलवे ने इसे एक जरूरी कदम बताया है ताकि भविष्य में बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध हो सकें.

    मेकान-सिरमटोली फ्लाईओवर

    मेकान-सिरमटोली फ्लाईओवर राज्य का पहला केबल स्टे ब्रिज बनने जा रहा है, जो तकनीकी रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है. फिलहाल फ्लाईओवर के एक पिलर का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे पिलर का काम तेजी से जारी है. हालांकि, एलएंडटी कंपनी को पथ निर्माण विभाग ने नवंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य दिया था, लेकिन समय सीमा में काम पूरा नहीं हो सका है.

    रेलवे व एलएंडटी की बैठक में बनी सहमति

    कुछ दिनों पहले, रेलवे के डीआरएम और एलएंडटी के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में ब्लॉक लेने पर सहमति बनी थी. इससे पहले, एलएंडटी ने दो बार ब्लॉक का प्रस्ताव दिया था, लेकिन विभिन्न कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था.

    Also Read: परिवार ने किया सामूहिक आत्महत्या का प्रयास, मुखिया दंपति की मौत, तीनों बच्चे भी गंभीर

    cable stay bridge Construction work DRM flyover construction flyover construction work inconvenience to passengers L&T Lohardaga Mekan-Sirmatoli flyover pillar construction power block Railway railway and L&T meeting railway decisions railway line block railway service affected ranchi Ranchi Railway Division Ranchi-Lohardaga MEMU special reasons for block. Traffic Block Train Cancelled Travel Plan एलएंडटी केबल स्टे ब्रिज ट्रेन रद्द ट्रैफिक ब्लॉक डीआरएम निर्माण कार्य पावर ब्लॉक पिलर निर्माण फ्लाईओवर निर्माण फ्लाईओवर निर्माण कार्य ब्लॉक के कारण मेकान-सिरमटोली फ्लाईओवर यात्रा प्लान यात्रियों को असुविधा रांची रांची रेल मंडल रांची-लोहरदगा मेमू स्पेशल रेलवे रेलवे के निर्णय रेलवे लाइन ब्लॉक रेलवे व एलएंडटी बैठक रेलवे सेवा प्रभावित लोहरदगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपरिवार ने किया सामूहिक आत्महत्या का प्रयास, मुखिया दंपति की मौत, तीनों बच्चे भी गंभीर
    Next Article संजू सैमसन के छक्के से महिला फैन को लगी चोट, चेहरा हुआ लाल, नहीं रुक रहे थे आंसू, विडियो वायरल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    आदिवासी

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    Latest Posts

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.