Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आक्रोश की आग में जल रहा अमेरिका, हालात बिगड़ने के बाद बंकर में ले जाए गए ट्रंप
    जोहार ब्रेकिंग

    आक्रोश की आग में जल रहा अमेरिका, हालात बिगड़ने के बाद बंकर में ले जाए गए ट्रंप

    Team JoharBy Team JoharJune 1, 2020Updated:June 1, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    वाशिंगटन। अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति जॉन फ्लॉयड की मौत और पुलिस के हाथों अन्य अश्वेत लोगों की हत्या के विरोध में चल रहे प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को प्रदर्शनकारी व्हाइट हाउस पहुंच गए। उन्हें काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। वहीं प्रमुख अमेरिकी शहरों में कर्फ्यू लागू है।

    ट्रंप प्रशासन ने दंगा भड़काने वालों की ब्रांडिंग घरेलू आतंकवादियों के तौर पर की है। इसी बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच ताजा झड़पें हुई हैं। व्हाइट हाउस के बगल में स्थित छोटे से पार्क में ये हिंसक झड़प हुई। जिसके बाद अधिकारियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया। वहीं भीड़ ने आगजनी की और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

    न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्योमो और पुलिस आयुक्त डेरमोट शिया ने रविवार को शहर में प्रदर्शनकारियों के साथ घुटने टेकते हुए पुलिस अधिकारियों के एक वीडियो की प्रशंसा की। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों के साथ जॉर्ज फ्लॉयड के लिए न्याय की गुहार लगाते हुए घुटने टेके हुए हैं।

    अटलांटा के दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने दो कॉलेज छात्रों के खिलााफ अत्यधिक बल का इस्तेमाल किया। अधिकारियों को लगा कि उनके पास हथियार है। घटना के वीडियो में दिख रहा है कि कॉलेज के दो युवा छात्र कर में बैठे हुए हैं तभी पुलिसवाले उन्हें टास (एक तरह का इलेक्ट्रिकल उपकरण जिससे थोड़ी देर के लिए शॉक दिया जाता है) कर देते हैं।

    सुधार विभाग के आयुक्त पॉल शीनेल ने कहा कि मिनेसोटा में कानून प्रवर्तन अधिकारियों का मानना है कि मिनियापोलिस और सेंट पॉल के शहरों में प्रदर्शनों में भाग लेने वाले श्वेत वर्चस्ववादी हैं। उन्होंने कहा, ‘वे आंदोलनकारी हैं। अधिकारी समूहों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं ताकि आंदोलनकारी इकट्ठा न हों और अराजकता को न उकसाएं।’

    स्थानीय अमेरिकी नेताओं ने नागरिकों से मिनियापोलिस में एक निहत्थे अश्वेत व्यक्ति की मौत पर जारी अपने गुस्से को रचनात्मक रूप देने की अपील की है। वहीं वाशिंगटन, लॉस एंजिलिस और हाउस्टन में रात में कर्फ्यू लगाया गया। प्रदर्शन के मद्देनजर हजारों पुलिस और राष्ट्रीय रक्षक सैनिकों की तैनाती की गई है।

    अमेरिका के शहरों में बड़े पैमाने पर हिंसा देखने को मिल रही है। रविवार को फिलाडेल्फिया के एक इलाके में दुकानों में लूटपाट की गई। इसके अलावा लॉस एंजिल्स में एक लोकप्रिय समुद्र तट खरीदारी केंद्र की दुकानों पर भी लूटपाट की गई।

    ट्रंप के प्रतिद्वंदी जो बिडेन नस्लवाद-विरोधी प्रदर्शन के एक स्थल में शामिल हुए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘हम सभी अभी एक दर्द वाले राष्ट्र में हैं लेकिन हम इस दर्द को हमें नष्ट नहीं करने देंगे।’ इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर साझा की जिसमें वे एक प्रदर्शनस्थल पर अफ्रीकी-अमेरिकी परिवार से बात कर रहे हैं।

    वाशिंगटन डीसी में शुक्रवार रात व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शनकारियों के जमा होने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कुछ समय के लिए एक भूमिगत बंकर में ले जाया गया था। व्हाइट हाउस अधिकारियों और कानून प्रवर्तन सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। राष्ट्रपति ट्रंप ने बंकर में लगभग एक घंटा बिताया और उसके बाद उन्हें ऊपर लाया गया। 

    Latest news Online news World news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रसिद्ध संगीत निर्देशक वाजिद खान का कोरोना संक्रमण से निधन
    Next Article उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने किया भोजन एवं सुरक्षा किट का वितरण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.