Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»संथाल परगना के आदिवासियों को संरक्षित करने के लिए आयोग बनेगा : निशिकांत दुबे
    जोहार ब्रेकिंग

    संथाल परगना के आदिवासियों को संरक्षित करने के लिए आयोग बनेगा : निशिकांत दुबे

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर : झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मेनिफेस्टो की गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने विस्तृत जानकारी दी. विलियम्स टाउन स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में निशिकांत ने कहा कि संथाल परगना में आदिवासियों की संख्या 45 प्रतिशत से घटकर 25 प्रतिशत पर पहुंच गई है. वहीं, बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या 9 प्रतिशत से बढ़कर 25 प्रतिशत हो गई है. भाजपा के मेनिफेस्टो में इस बात का उल्लेख किया गया है कि एक आयोग बनाकर बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित किया जाए और उन्हें वापस बांग्लादेश भेजना को लेकर पहल हो.

    एनआरसी लागू कर रोकेंगे डेमोग्राफी में बदलाव

    आदिवासी लड़कियों से बांग्लादेशी घुसपैठिया शादी कर रहे हैं, लेकिन उनके बच्चे को आदिवासी का दर्जा कैसे मिलेगा. आदिवासियों की जमीन पर बांग्लादेशी घुसपैठियों का कब्जा हो गया है. आदिवासियों की जमीन को वापस दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने मेनिफेस्टो में इसे शामिल किया है. साथ ही झारखंड में एनआरसी लागू हो, ताकि यहां की डेमोग्राफी बदले नहीं.

    आदिवासी शहीदों के लिए बनेगा म्यूजियम व रिसर्च सेंटर

    निशिकांत दुबे ने कहा कि अगर राज्य में हमारी सरकार बनती है तो गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज और जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज खुलेगा. सांसद ने आरोप लगाया कि भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू चांद-भैरव, फूलो-झानू के इतिहास को झामुमो बदलने का प्रयास कर रही है. शिबू सोरेन को भगवान बिरसा मुंडा और तिलकामांझी के समकक्ष लाकर खड़ा करने का प्रयास किया जा रही है. शिबू सोरेन को मॉडर्न युग का भगवान माना जा रहा है. लेकिन भाजपा आदिवासी शहीदों के इतिहास को मिटने नहीं देगी और दुमका में 5 करोड़ की लागत से आदिवासी शहीदों को लेकर एक म्यूजियम और रिसर्च सेंटर बनेगा. ताकि आने वाली पीढ़ी सिदो-कान्हू चांद-भैरव, फूलो-झानू के इतिहास को जान सके.

    झारखंड में भाजपा सरकार बन रही है

    सांसद ने कहा कि पानी की समस्या को दूर करने के लिए गंगा का पानी संथाल परगना में पहुंचाने, सिंचाई के लिए पुनासी डैम के तैयार होने और बुढ़ई जलाशय योजना को पूरा कर पानी की समस्या का समाधान करेंगे. पहली कैबिनेट में बेरोजगारों को रोजगार देने, युवा बेरोजगारों को काम देने, सहारा में जिन लोगों का पैसा फंसा है, उनका पैसा कैसे वापस मिले, पारा शिक्षकों के नियमितीकरण अनुबंध कर्मियों के नियमितीकरण, यहां के स्थानीय लोगों को के लिए रोजगार सृजन यह सब भाजपा के मेनिफेस्टो में शामिल है. सांसद ने कहा कि उन्होंने खुद चार चुनाव लड़ा है और चार चुनाव लड़ाने का अनुभव उन्हें प्राप्त है, जिसके आधार पर कह सकते हैं कि संथाल परगना में भारतीय जनता पार्टी के आगे कोई विपक्ष नहीं है. राज्य में भाजपा की सरकार बनने जा रही है.

    Also Read: भाजपा ने 30  बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता

    Bangladeshi infiltration Bhagwan Birsa Munda Bharatiya Janata Party BJP Government BJP Manifesto Budhai Reservoir Scheme Chand-Bhairav Contract Workers Demographic Change Dumka Employment Generation Ganga water Godda Godda MP Jamtara jharkhand Jharkhand Assembly Elections Medical College Museum Nishikant Dubey NRC Opposition Pakur Para teachers Phoolo-Jhanu Punasi Dam Research Center Sahibganj Santhal Pargana Shibu soren Sido-Kanhu Tribal Commission Tribal Martyrs unemployment water crisis अनुबंध कर्मी आदिवासी आयोग आदिवासी शहीदों एनआरसी गंगा पानी गोड्डा गोड्डा सांसद चांद-भैरव जल संकट जामताड़ा झारखंड झारखंड विधानसभा चुनाव डेमोग्राफी बदलाव दुमका निशिकांत दुबे पाकुड़ पारा ​शिक्षक पुनासी डैम फूलो-झानू बांग्लादेशी घुसपैठ बुढ़ई जलाशय योजना बेरोजगारी भगवान बिरसा मुंडा भाजपा मेनिफेस्टो भाजपा सरकार भारतीय जनता पार्टी मेडिकल कॉलेज म्यूजियम रिसर्च सेंटर रोजगार सृजन विपक्ष शिबू सोरेन संथाल परगना साहिबगंज सिदो-कान्हू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने 30  बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता
    Next Article नाच-गाकर पर्व मना रहे लोगों की भीड़ पर दौड़ी बेकाबू बोलेरो, चार की मौ’त, आधा दर्जन घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.