Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कल्पना सोरेन पर हिमंत सरमा के बयान पर झामुमो नेता ने जताई कड़ी आपत्ति
    झारखंड

    कल्पना सोरेन पर हिमंत सरमा के बयान पर झामुमो नेता ने जताई कड़ी आपत्ति

    Team JoharBy Team JoharNovember 4, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का भाषण न सिर्फ़ उनके संकीर्ण सोच को प्रकट करता है बल्कि बीजेपी की महिला विरोधी सोच को भी उजागर करता है. आधुनिक समाज जहां एक तरफ़ नारी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है वही हिमंता जैसे लोग आज भी अर्द्धांगिनी को पैरों की जूती समझते है, उनके चूल्हा-चौका तक सीमित रहने वाली घर की बेड़ियों में बांध कर रखने वाले नीचले दर्जे के सोच से पीड़ित है. सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मंडल ने एक प्रेस बयान जारी कर असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वशर्मा के भाषणों पर कड़ी आपत्ति जताई है. प्रदीप ने कहा कि कुप्रथाओं का नाश सामाजिक रूप से तो हो गया, पर कुछ लोगो के मस्तिष्क में आज भी वही “झूठी शान- नारी को घर की चौखट के अंदर क़ैद करने की घटिया मानसिकता” जीवित है. अर्धांगनी पति का आधा रूप होती है, उसे कभी अधीन समझने की भूल नहीं करनी चाहिए. कहा कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने जोबा मांझी को मंच दिया, सविता महतो को मंच दिया, सीता सोरेन को मंच दिया, बेबी देवी को मंच दिया, कल्पना सोरेन को मंच दिया, महुआ मांझी को मंच दिया लेकिन इनको अपना प्रतिनिधि जनता ने चुना है. जनता का प्रतिनिधि थोपा नहीं जाता आवाम चुनती है. प्रदीप ने कहा कि आज झारखंड के गांवों में ये देखने लायक़ है कि कल्पना सोरेन ने इतने कम समय में जो लोगो के दिलों में स्थान बनाया है वो राजनीति में बहुत कम लोगो को मिलता है और आज अगर बीजेपी डर रही है तो उसी महिला से जो कभी बच्चों की परवरिश और बड़ो की सेवा को नियति मान कर अपने अर्धांगिनी का धर्म निभा रही थी. कहा कि बीजेपी की साजिश ने विवश किया और वो चौखट लांघ कर आज न सिर्फ झारखंड बल्कि हिंदुस्तान में आदिवासी शक्ति और नारी शक्ति की आवाज बन गई है. प्रदीप ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ये संदेश देती है कि हिमंता जी की अर्द्धांगिनी रिनिकी सरमा अगर जन सेवा की इच्छा रखती है और आवाम को लगता है कि उनमें काबिलियत है तो अबुआ परिवार उनका स्वागत करने को तैयार है. कहा कि मंच झारखंड मुक्ति मोर्चा देगी और मन जनता का उन्हें जितना होगा. जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि असम के सीएम व बीजेपी के झारखंड सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने बयान में कहा कि हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन को आगे लाकर मेरे घर में झगड़ा करा दिया, क्यूंकि मेरी पत्नी भी कह रही कि मुझे भी नेता बनाओ. इस बयान से न सिर्फ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा व कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है बल्कि कई नारी संगठनों ने भी अपना विरोध जताया है और हिमंता सरमा से माफी की मांग की है

    अर्द्धांगिनी असम आदिवासी शक्ति कांग्रेस कुप्रथाएँ चूल्हा-चौका जन सेवा जामताड़ा झामुमो झारखंड मुक्ति मोर्चा नारी शक्ति प्रदीप मंडल बयान विवाद महिला विरोधी माफी की मांग राजनीतिक प्रतिनिधित्व रिनिकी सरमा सामाजिक मुद्दे हिमंत बिस्वा सरमा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा नहीं चाहती कि राज्य के गरीब बच्चे अच्छी शिक्षा पाएं और आत्मनिर्भर बनें: कल्पना सोरेन
    Next Article मांडू में मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा, कांग्रेसी से भागीदारी की अपील

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.