Joharlive Team
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आरआइटी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मशार करनेवाली घटी है। यहां नाबालिग लड़की को अगवा कर चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्रतार कर लिया। तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार लड़की सोमवार शाम किसी काम से घर से निकली थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और जबरन उठाकर अपनी गाड़ी बैठाकर जंगल में ले गए और बारी -बारी से दुष्कर्म किया। देर रात सभी लड़की को छोड़कर भाग गए। लड़की ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले से अवगत कराया तो मंगलवार को पुलिस से शिकायत की। इसके बाद परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल एक आरोपित को दबोच लिया जबकि शेष तीन फरार हो गए हैं। पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच कराई।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
