Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गढ़वा से चाईबासा जा रहे 16 प्रवासी मजदूर को देर रात बस ने उतारा बीच रास्ते में, झामुमो प्रवक्ता की पहल पर भेजा गया प्रवासी को घर
    जोहार ब्रेकिंग

    गढ़वा से चाईबासा जा रहे 16 प्रवासी मजदूर को देर रात बस ने उतारा बीच रास्ते में, झामुमो प्रवक्ता की पहल पर भेजा गया प्रवासी को घर

    Team JoharBy Team JoharMay 30, 2020Updated:May 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    प्रशांत सिंह

    रांची: महाराष्ट्र के चैंबूर से अपने गृह जिले चाईबासा आ रहे 16 प्रवासी मजदूरों को शुक्रवार देर रात बस चालक ने रांची के रातू रोड चौक पर उतारकर भाग निकला। रात्रि होने की वजह से प्रवासी मजदूरों को कुछ समझ नही आया। किसी तरह पैदल चलते हुए हरमू रोड स्थित भारत माता चौक तक आये।

    इसी दौरान स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी जोहर लाइव के संपादक किसलय शानू को दी। फिर संपादक ने पहल करते हुए देर रात मामले की जानकारी झामुमो प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय को दी। इसके बाद सुजीत ने पूरी जानकारी लेते हुए नोडल ऑफिसर संजय पांडे से संपर्क साधा। इसके बाद सुजीत उपाध्याय, नोडल ऑफिसर बस लेकर पहुंचे। सभी प्रवासी मजदूरों को देर रात रांची से गृह जिला के लिए रवाना किया गया। प्रवासी मजदूरों ने सुजीत उपाध्याय और नोडल ऑफिसर को धन्यवाद दिया।

    • बस चालक ने सभी से वसूला था 100-100 रुपये

    प्रवासी मजदूरों ने बताया कि सभी ट्रेन से छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज स्टेशन पर उतरे थे। वहां से सभी को बस से गढ़वा भेजा गया। गढ़वा से पुलिस ने बस पर बैठाकर चाईबासा के लिए रवाना किया था। चाइबासा पहुंचने से पूर्व मजदूरों से बस चालक ने 100-100 रुपये किराया भी लिया था। मगर, देर रात रांची पहुंचने पर (रातू रोड) में उतारकर भाग गया।

    Jharkhand news laborers Latest news Migrant Laborers Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबच्चों की लड़ाई में वर्चस्व कायम करने कुख्यात लवकुश शर्मा का भाई विपिन ने चलाया बम व गोली, एक घायल
    Next Article रांची के धुर्वा से एक कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 522

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.