Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव की आशीर्वाद सभा में उमड़ी भीड़, दिग्गज नेताओं ने कही ये बात
    झारखंड

    कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव की आशीर्वाद सभा में उमड़ी भीड़, दिग्गज नेताओं ने कही ये बात

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने आज हटिया विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के पश्चात उन्होंने एचइसी स्थित पुराना विधानसभा मैदान में आशीर्वाद सह नामांकन सभा की जिसमें काफी संख्या में लोग जुटे. सभा को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सूबोधकांत सहाय, दयामनी बारला, पद्मश्री मधु मंसुरी, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता राजीव रंजन प्रसाद, झामुमो नेत्री सुशीला एक्का समेत दिग्गज नेताओं ने संबोधित किया.

    सांसद पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा जब आती है बाहरी भीतरी का खेल करती है लेकिन कांग्रेस मोहब्बत की बात करती है. इसलिए अपने वोट के चोट से हटिया में बदलाव लाइए और अजय नाथ शाहदेव को भारी मतों से जिताए.
    पूर्व केंद्रीय मंत्री सूबोधकांत सहाय ने कहा कि झारखंड के विकास का करोड़ों रुपए केंद्र सरकार दबाकर बैठा है. भाजपा नहीं चाहती कि झारखंड का विकास हो. झारखंड का विकास सही मायने में इंडिया गठबंधन की सरकार ही कर सकती हैं. अजय नाथ शाहदेव एक ऊर्जावान नेता हैं ऐसे लोगों को जब आप चुनकर विधायक बनाएंगे तो न सिर्फ हटिया का चहुंमुखी विकास होगा. पिछले बार हम हटिया में थोड़े से वोट से चूक गये थे.
    कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि इतनी भारी संख्या में आप लोग मेरे सभा में जुटकर मेरे मनोबल को दुगुना कर दिया है. ये आशीर्वाद और स्नेह आप बनाकर रखिए और चुनाव में भारी मतों से जिताकर हटिया में परिवर्तन लाइए. मैं आपके बेटे, भाई, सहयोगी के रूप में कार्य कर हटिया में विकास का नया इतिहास बनाऊंगा. मेरा संकल्प है कि मैं आपको एक विकसित और बेहतर हटिया बनाकर दूंगा. स्कूल, अस्पताल और रोजगार के क्षेत्र में हटिया पूरे झारखंड में एक आदर्श विधानसभा होगा. उन्होंने पैसे के अभाव में किसी गरीब के बच्चे की पढ़ाई नहीं रूकेगी. खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनाकर दूंगा. हटिया में एक बढ़िया सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाना मेरा लक्ष्य है जहां सभी का मुफ्त और बेहतर इलाज होगा. एक मौका मुझे आप जरूर दीजिए। हेमंत सोरेन सरकार ने विकास किया, सभी का बिजली बिल माफ हुआ, माताओं बहनों को सम्मान मिला. किसानों का कर्ज माफ हुआ. इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने और हटिया में परिवर्तन के लिए वोट कीजिए.
    सभा को यशस्विनी सहाय,मंजुर अहमद अंसारी,रौशन लाल भाटिया, केंद्रीय सरना समिति अध्यक्ष अजय तिर्की, जेएमएम नेता महावीर विश्वकर्मा,राजद जिलाध्यक्ष धमेंद्र महतो,हाजी मंसूर, सुरेश गोप,अजीत उरांव, पृथ्वी शाहदेव,अमर उरांव,बिनोद तिर्की,राखी देवी, कुशल उरांव,सहाबीर लोहरा,झरिया उरांव, सबिता कुजुर, पुष्पा तिर्की सहित अनेक कांग्रेस, जेएमएम, राजद नेताओं ने संबोधित किया.

    अजय नाथ शाहदेव इंडिया गठबंधन कांग्रेस किसान कर्ज माफी चुनावी सभा झारखंड दयामनी बारला नामांकन पप्पू यादव बिजली बिल भाजपा मुफ्त इलाज रांची राजनीतिक समर्थन रोजगार विकास सभा सूबोधकांत सहाय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्वास्थ्य सेवाएं हटिया विधानसभा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचंदनक्यारी विधानसभा में नॉमिनेशन के बाद बीजेपी और जेएमएम प्रत्याशी आमने-सामने, जानें क्या कहा
    Next Article बेरमो विधानसभा में नॉमिनेशन के बाद कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    क्राइम

    शुक्राणु नहीं मिलने से दुष्कर्म के आरोप को गलत साबित करने वाला आधार नहीं माना जा सकता, पीड़िता का बयान ही काफीः झारखंड हाईकोर्ट

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेल्लौर में छह वर्षीय अनूप के कान का होगा इलाज, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिए 10 लाख रुपये

    October 15, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.