Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जयराम महतो को वोट कटवा और सुदेश महतो को बताया बड़ा नेता: जेपी पटेल
    झारखंड

    जयराम महतो को वोट कटवा और सुदेश महतो को बताया बड़ा नेता: जेपी पटेल

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2024Updated:October 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: टुंडी प्रत्याशी प्रत्याशी मथुरा महतो के नामांकन में धनबाद पहुंचे कांग्रेस के मांडू प्रत्याशी जेपी पटेल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने जयराम महतो को वोट कटवा और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को अपने समाज का बड़ा नेता बताया है. साथ ही कहा कि बीजेपी के पास अपना प्रत्याशी नहीं है. बाहरी नेताओं के साथ वह चुनाव लड़ रही है. जेपी पटेल ने कहा कि जनता ने पिछले विधानसभा चुनाव में करीब 47 सीटें महागठबंधन को दी थी. हेमंत सोरेन ने जिस तरह से जनकल्याणकारी योजनाएं लाई हैं, निश्चित रूप से उसका फायदा इस चुनाव में मिलेगा. थोड़ी बहुत चीजें बच गई हैं.

    1932 खतियान, स्थानीय नीति, विस्थापन आयोग, पिछड़ों को आरक्षण यह सभी चीजें विधानसभा में सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन ने पास करवाया. इस बार फिर से जनता हेमंत के नेतृत्व में सरकार बनाना चाहती है. कुछ चीजें लोगों को दिग्भ्रमित करने वाली है.
    जेपी पटेल ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी सुदेश महतो की जगह किसी और को प्रत्याशी बनाई होती तो वह जीत जाते, क्योंकि सुदेश महतो गांव की सरकार बनाने चले गए थे. सुदेश महतो से कोई बड़ा चेहरा उस समाज में अभी तक नजर नहीं आया है. वोट काटने के लिए भले ही लोग अलग-अलग चीज कर लें. राजधनवार सीट पर अभी भी जिच बनी हुई है, जिस पर उन्होंने कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व को तय करना है. भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी की लिस्ट में 66 लोगों में से तीस से ज्यादा ऐसे चेहरे हैं, जो दूसरे दल से लाए गए हैं. पहले वे अपना भर लें, क्योंकि जेएमएम, कांग्रेस और राजद में टिकट के लिए वैसे ही मारामारी है.

    1932 खतियान आजसू चुनावी राजनीति जनकल्याणकारी योजनाएं जयराम महतो जेपी पटेल टिकट वितरण टुंडी धनबाद पिछड़ों को आरक्षण भाजपा मथुरा महतो महागठबंधन राजधनवार विस्थापन आयोग सुदेश महतो स्थानीय नीति हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीता सोरेन ने परिवार को धोखा दियाः इरफान अंसारी
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने ‘घड़ी’ चिन्ह पर अजित पवार को नोटिस जारी किया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.