रांची: ठाकुरगांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मनातु गांव में रामजीत उरांव के घर पर छापेमारी की और 36 बोतल अवैध शराब जप्त की. जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि रामजीत उरांव के घर पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है. थाना प्रभारी विनीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापामारी के दौरान किंगफिशर की 24 बोतल (500 एमएल), पीएम ब्लैक की 8 बोतल (180 एमएल), और मैक्डोलवल्स की 4 बोतल (375 एमएल) शराब जप्त की. इस छापेमारी में थाना प्रभारी विनीत कुमार के साथ महिला आरक्षी सुमन लकड़ा, सोमेश्वर भगत, बिनेश्वर भोगता और अशोक कुमार शामिल थे.
बुढ़मू-ठाकुरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 बोतल अवैध शराब जप्त

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleरांची में यात्री बस में आग लगने से मची अफरा-तफरी
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

