Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नक्सलियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता, दो एसएलआर राइफल बरामद
    झारखंड

    नक्सलियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता, दो एसएलआर राइफल बरामद

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रविवार को सुरक्षा बलों को महत्वपूर्ण सफलता मिली है. सर्च ऑपरेशन के दौरान कराईकेला थाना अंतर्गत लादुराडीह और सुरूगाड़ा के जंगली पहाड़ी क्षेत्र से दो एसएलआर राइफल बरामद की गई हैं. पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने जानकारी दी कि 18 अक्टूबर 2024 को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. इस सूचना के अनुसार, मई 2024 में पुलिस की एक मुठभेड़ में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के सदस्य बुधराम मुण्डा मारा गया था. उस घटना के बाद, नक्सली सदस्यों ने लादुराडीह और सुरूगाड़ा में हथियार छिपाने की कोशिश की थी.

    इस सूचना के आलोक में, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) चाईबासा के नेतृत्व में सीआरपीएफ 157 बटालियन के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन किया गया. सर्च अभियान के दौरान, 19 अक्टूबर 2024 को जंगली पहाड़ी क्षेत्र से दो एसएलआर राइफल बरामद की गई, जिन्हें विधिवत जब्त किया गया. एसपी ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान अभी भी जारी है. उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता, जैसे मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, और अन्य अपने दस्ते के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के लिए सक्रिय हैं.

     

    एसएलआर राइफल कराईकेला चाईबासा नक्सल विरोधी मुहिम नक्सलियों के खिलाफ अभियान पश्चिमी सिंहभूम संयुक्त कार्रवाई सर्च ऑपरेशन सुरक्षा बल हथियार बरामदगी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्या 19 सीटों पर अटकी है बात, मनोज झा ने कहा हम 60-62 सीटों पर आपकी खुलकर मदद करेंगे, कल तक सीट बंटवारे का हो जाएगा फैसला, जानें
    Next Article उत्तम यादव 24 अक्टूबर को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

    September 29, 2026
    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    Latest Posts

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026

    PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    September 29, 2026

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.