Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 6:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»विश्वासघात का बदला लेने का अवसर, वोट आपका हथियार: बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    विश्वासघात का बदला लेने का अवसर, वोट आपका हथियार: बाबूलाल मरांडी

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariOctober 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आने के साथ ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के युवाओं से चुनाव में सक्रियता से वोट डालने की अपील की है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही और समय पर परीक्षा न कराए जाने जैसे मुद्दों के कारण युवाओं का भविष्य संकट में है. मरांडी ने कहा, “पिछले पांच सालों में हेमंत सोरेन की सरकार की विफलताओं के कारण युवाओं का विश्वास सरकार और संस्थानों से उठ चुका है. वह सरकार जिस पर आप भरोसा नहीं कर सकते, जिसने आपके सपनों के साथ खिलवाड़ किया है.” उन्होंने युवाओं को याद दिलाया कि पिछले पांच वर्षों में एक भी परीक्षा सुचारू रूप से नहीं हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाएं केवल लापरवाही नहीं थीं, बल्कि यह एक सोची-समझी साजिश थी, जिसमें मुख्यमंत्री के करीबी लोग शामिल थे.

    कहां गए रोजगार दिलाने के वादे

    मरांडी ने मुख्यमंत्री के करीबी लोगों से बरामद परीक्षा के एडमिट कार्ड का उल्लेख करते हुए कहा कि यह दिखाता है कि कैसे अभ्यर्थियों से पैसे लेकर दूसरों का भविष्य बर्बाद किया गया. उन्होंने 5 लाख नौकरियों और बेरोजगारी भत्ते के वादों को याद करते हुए कहा कि ये सब केवल हवा में खो गए हैं. बाबूलाल ने युवाओं से आग्रह किया कि वे इस चुनाव को एक अवसर मानें अपने साथ हुए विश्वासघात का बदला लेने का. उन्होंने कहा, “यह चुनाव सिर्फ वोट डालने का नहीं है, बल्कि उन लोगों को सबक सिखाने का है जिन्होंने आपके सपनों के साथ खिलवाड़ किया है.”

    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत वोट है, और युवाओं को इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए। बाबूलाल मरांडी ने सभी युवाओं से मिलकर विधानसभा चुनाव को उनके भविष्य का त्योहार बनाने का आह्वान किया.

     

    झारखंड परीक्षा पेपर लीक बाबूलाल मरांडी बीजेपी बेरोजगारी भत्ता भविष्य का त्योहार मतदान युवा रांची रोजगार लापरवाही लोकतंत्र विधानसभा चुनाव विश्वासघात वोट डालने की अपील हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबूढ़ा पहाड़ में अभियान पर निकली सुरक्षाबलों को मिली आईईडी, बीडीएस टीम ने किया निष्क्रिय
    Next Article क्या 19 सीटों पर अटकी है बात, मनोज झा ने कहा हम 60-62 सीटों पर आपकी खुलकर मदद करेंगे, कल तक सीट बंटवारे का हो जाएगा फैसला, जानें

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.