Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»प्रजनन दर में कमी लाने के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक, परिवार नियोजन अपनाने पर फोकस
    झारखंड

    प्रजनन दर में कमी लाने के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक, परिवार नियोजन अपनाने पर फोकस

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रांची के सदर अस्पताल सभागार में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत समीक्षा बैठक हुई. जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के परिवार नियोजन कोषांग की राज्य नोडल पदाधिकारी डा पुष्पा ने कहा कि प्रजनन दर (टीएफआर) में कमी लाने के लिए स्थायी और अस्थायी परिवार नियोजन विधियों का उपयोग करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि हर महीने की 11 तारीख को “परिवार कल्याण दिवस” के रूप में मनाया जाएगा. यदि इस दिन कोई अवकाश होता है तो कार्यक्रम एक दिन पूर्व या बाद में आयोजित किया जाएगा. बैठक में पाकुड़, दुमका, साहेबगंज और गोड्डा जिलों के स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया.

    जिलों में भी होंगे कार्यक्रम

    बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि 21 तारीख को हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा, 22 तारीख को सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सिमडेगा, 25 तारीख को धनबाद, बोकारो, गुमला व चतरा और 28 तारीख को पलामू, गढ़वा, लातेहार व देवघर जिलों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. रांची, रामगढ़, लोहरदगा व खूंटी के लिए यह कार्यक्रम 4 नवंबर को आयोजित होगा.

    छोटे स्थल पर होगी एक्टिविटी

    डा पुष्पा ने कहा कि जन-जागरूकता के लिए छोटे स्तर पर स्थल का चयन कर आउटरीच गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा और इसका प्रतिवेदन राज्य स्तर पर भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि एफपीएल एमआईएस, भौतिक और वित्तीय उपलब्धियों को शत-प्रतिशत करने के साथ-साथ सर्विस प्रोवाइडर और लाभुकों के इंसेंटिव पेमेंट को शीघ्रता से पूरा करने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि परिवार कल्याण दिवस का उद्देश्य समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों, बाल विवाह, किशोर गर्भधारण और प्रजनन की उच्च दर वाले क्षेत्रों में जागरूकता फैलाना है.

    अस्थायी विधियां आउटरीच गतिविधियां इंसेंटिव पेमेंट कमजोर वर्ग किशोर गर्भधारण कोडरमा गढ़वा गिरिडीह गुमला चतरा जन-जागरूकता अभियान जामताड़ा देवघर धनबाद परिवार कल्याण दिवस परिवार नियोजन पलामू पश्चिमी सिंहभूम पूर्वी सिंहभूम प्रजनन दर बाल विवाह बोकारो रांची राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लातेहार सरायकेला-खरसांवा सिमडेगा स्थायी विधियां स्वास्थ्य कर्मी हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंतर जिला चेकनाका एसएसपी किशोर कौशल ने किया निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश
    Next Article पक्ष-विपक्ष दोनों बांट रहा पैसे, झारखंड में शुरू हुई गलत परिपाटी: यशवंत सिन्हा

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.