Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत राजेंद्र बाबू को दी श्रद्धांजलि, कहा- मैने अभिभावक खो दिया
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत राजेंद्र बाबू को दी श्रद्धांजलि, कहा- मैने अभिभावक खो दिया

    Team JoharBy Team JoharMay 26, 2020Updated:May 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    बोकारो: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवार के सदस्यों से मिलकर सांत्वना दिया और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजेन्द्र सिंह जी मेरे अभिभावक थे। उनकी छाया में मैं बड़ा हुआ हूं। मुझे सदैव उनका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। उनका यूं चले जाना गहरा दुख दे गया। स्वास्थ्य मंत्री के रुप में इनका कार्यकाल मिल का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने एक लंबी लकीर खींची है। मुख्यमंत्री ने कहा राजेंद्र सिंह का सभी राजनीतिक दल के लोगों के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार रहा। हमें उनके जीवनकाल से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

    वहीं, मुख्यमंत्री के पहुंचने पर सारे प्रयास के बावजूद सोशल डिस्टेंस का अभाव देखा गया। लगातार श्रद्धांजलि देने वालों का हुजूम लगा रहा। जिले के उपायुक्त मुकेश कुमार और एसपी चंदन कुमार झा ने भी दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित की।

    इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री सह बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर सोमवार देर रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल से सड़क मार्ग से उनके बेरमो स्थित आवास पर पहुंचा। बोकारो जिला मुख्यालय डीएसपी सतीशचंद्र झा के नेतृत्व में शव को तिरंगा में लपेटकर व पुष्पचक्र चढ़ाकर राजकीय सम्मान दिया गया। राज्य के मंत्री जगरनाथ महतो और बादल पत्रलेख ने भी पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में कोरोना संक्रमित चौदहवें मरीज की मौत
    Next Article रिम्स के पोस्टमार्टम में जीवित हुआ युवक, तो कर्मियों में मची भगदड़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.