Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 3:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राज्य के 20 सदर हॉस्पिटलों में नई तकनीक से होगा आंखों का आपरेशन, फेको मशीन खरीदने के लिए मिले 5 करोड़
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य के 20 सदर हॉस्पिटलों में नई तकनीक से होगा आंखों का आपरेशन, फेको मशीन खरीदने के लिए मिले 5 करोड़

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राज्य में सरकारी हॉस्पिटलों को अपग्रेड किया जा रहा है. एक के बाद एक मरीजों के लिए नई सुविधाएं शुरू की जा रही है. अब विभाग ने सदर हॉस्पिटलों के आई डिपार्टमेंट पर फोकस किया है. जहां पर फेको मशीन की खरीदारी की जाएगी. 20 सदर हॉस्पिटलों के लिए फेको मशीन की खरीदारी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 5 करोड़ 18 लाख 75,040 रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है. सांसद कोष से 25,93,752 रुपए की दर पर फेको मशीन की आपूर्ति की जानी है. 20 जिलों के सदर अस्पताल में फेको मशीन का इंस्टालेशन किया जाएगा. वहीं नई तकनीक से आंखों की सर्जरी की जा सकेगी. मरीजों को इससे परेशानी भी कम होगी और खर्च का भी लोड कम होगा.

    मरीज को नहीं बांधी जाती पट्टी

    फेको आंखों के सफेद मोतियाबिंद के उपचार की एक अत्याधुनिक तकनीक है. इसमें किसी प्रकार के बड़े चीरे की आवश्यकता नहीं होती. ऑपरेशन की इस विधि के दौरान आंख में महज 2.8 एमएम का एक बारीक छेद किया जाता है, जिसके माध्यम से सफेद मोतिया को आंख के अंदर ही घोल दिया जाता है और इसी के माध्यम से ही फोल्डेबल लेंस को आंख के अंदर प्रत्यारोपित कर दिया जाता है. सामान्य ऑपरेशन आंख के आसपास इंजेक्शन लगाकर उसे सुन्न करके किया जाता है, ताकि आंख स्थिर रहे. इससे मरीज को दर्द भी होता है और इंजेक्शन से कुछ नुकसान भी हो सकता है. लेकिन टॉपिकल माइक्रो फेको बिल्कुल आधुनिक तकनीक है. इसमें किसी प्रकार का इंजेक्शन नहीं लगाया जाता. केवल ऊपर से कुछ बूंद दवा डालकर ऑपरेशन शुरू कर दिया जाता है. उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन का सबसे बड़ा लाभ यह है कि बिना दर्द हुए इस ऑपरेशन के बाद मरीज को किसी प्रकार की पट्टी भी बांधनी नहीं पड़ती और वह ऑपरेशन के तुरंत बाद देखने लगता है. मरीज को अस्पताल से तुरंत छुट्टी भी दे दी जाती है.

    इन जिलों के हॉस्पिटल में लगेगी मशीन

    पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर 25,93,752
    धनबाद 25,93,752
    बोकारो 25,93,752
    गुमला 25,93,752
    सरायकेला-खरसावां 25,93,752
    सिमडेगा 25,93,752
    प सिंहभूम 25,93,752
    देवघर 25,93,752
    चतरा 25,93,752
    गोड्डा 25,93,752
    गढ़वा 25,93,752
    जामताड़ा 25,93,752
    कोडरमा 25,93,752
    लातेहार 25,93,752
    पाकुड़ 25,93,752
    साहेबगंज 25,93,752
    लोहरदगा 25,93,752
    रामगढ़ 25,93,752
    गिरिडीह 25,93,752
    खूंटी 25,93,752

    040 रुपए 20 जिलों 25 5 करोड़ 18 लाख 75 752 रुपए 93 अपग्रेड आई डिपार्टमेंट आंखों की सर्जरी खर्च में कमी नई तकनीक नई सुविधाएं फेको मशीन मरीजों की परेशानी सदर हॉस्पिटल सरकारी हॉस्पिटल सांसद कोष स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJSSC-CGL परीक्षा को लेकर रांची के बापू वाटिका में आज लगेगी छात्रों का अदालत
    Next Article धर्म परिवर्तन के आरोप में दो गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026
    Latest Posts

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026

    खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त, 64 स्कूलों पर की कार्रवाई

    April 25, 2026

    अपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप, दिए सख्त निर्देश

    April 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.