Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 2:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जय प्रकाश नारायण की 122वीं जयंती, अटल विचार मंच द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित
    झारखंड

    जय प्रकाश नारायण की 122वीं जयंती, अटल विचार मंच द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariOctober 13, 2024Updated:October 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: अटल विचार मंच ने भारत रत्न और मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित लोक नायक जयप्रकाश नारायण जी की 122वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. अटल विचार मंच के सदस्यता प्रभारी प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि ‘जयप्रकाश नारायण का जीवन संघर्षमय रहा. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इंदिरा गांधी के तानाशाही शासन के खिलाफ संपूर्ण क्रांति में सक्रिय रहे.’ प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि जयप्रकाश नारायण को अंग्रेजी हुकूमत ने हजारीबाग केंद्रीय कारागार में कैद किया, जहां उन्होंने कठिनाइयों का सामना करते हुए कभी हार नहीं मानी. उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ जेल तोड़कर फरार होकर ब्रिटिश शासन को करारा जवाब दिया.

    स्वतंत्रता के बाद, 1975 में इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगा दिया, जिससे जनता त्रस्त हो उठी. जयप्रकाश नारायण ने इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और छात्रों तथा आम जनता को संगठित किया. रामलीला मैदान में लाखों की संख्या में लोगों के सामने उन्होंने नारा दिया, “सिंहासन खाली करो, के जनता आती है.” इस आंदोलन के चलते इंदिरा गांधी ने उन्हें हिरासत में लिया, लेकिन आंदोलन ने अपनी गति नहीं खोई.  1977 में आपातकाल समाप्त करने के बाद, जयप्रकाश नारायण के मार्गदर्शन में जनता पार्टी का गठन हुआ.  जनता ने इस पार्टी को प्रचंड बहुमत से सत्ता में लाकर इंदिरा गांधी की कांग्रेस को बाहर किया. इस प्रकार, देश में पहली बार मोरारजी देसाई के नेतृत्व में गैर-कांग्रेसी सरकार बनी, जो तानाशाही से मुक्ति का प्रतीक बनी.

     

    122वीं जयंती अटल विचार मंच आपातकाल जनता पार्टी जयप्रकाश नारायण तानाशाही श्रद्धांजलि संपूर्ण क्रांति स्वंतत्रता संग्राम हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleWomen’s T20 World Cup 2024 : भारत की आज ऑस्ट्रेलिया से टक्कर, जीत ही दिलाएगी सेमीफाइनल में एंट्री
    Next Article श्री श्याम मंदिर में पापांकुशा एकादशी पर्व धूमधाम से मना

    Related Posts

    चाईबासा

    झाड़ियों से मिली नवजात बच्ची, तन पर एक कपड़ा तक नहीं

    July 26, 2025
    झारखंड

    खरसावां में नाले में डूबने से चार युवकों की मौ’त

    July 26, 2025
    चाईबासा

    पुलिस को देखते ही भागने लगा शंकर बिरुआ, धराया तो…

    July 26, 2025
    Latest Posts

    CM नीतीश ने मधुबनी में 426 करोड़ की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    July 26, 2025

    झाड़ियों से मिली नवजात बच्ची, तन पर एक कपड़ा तक नहीं

    July 26, 2025

    खरसावां में नाले में डूबने से चार युवकों की मौ’त

    July 26, 2025

    पुलिस को देखते ही भागने लगा शंकर बिरुआ, धराया तो…

    July 26, 2025

    बिहार के इस जिले में बन रहा है तीसरा खादी मॉल… जानें

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.