Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Apr, 2026 ♦ 12:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रामगढ़ में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौ’त
    झारखंड

    रामगढ़ में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौ’त

    Team JoharBy Team JoharOctober 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: रामगढ़ में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई. चावल नदी ट्रक के नीचे दबने से चार बच्चियों में तीन की मौके जान चली गई. ड्राइवर समेत एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल है. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं दूसरी घटना में एनएच -33 पर कोठार के सरना उच्च विद्यालय के निकट ट्रेलर ने युवक को रौंद दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 

    कहां हुई घटना

    रामगढ के पटेल चौक के समीप गुरुवार की सुबह रॉबिन होटल के पास एक टेलर ने एक युवक को रौंद दिया था. दुर्घटना के बाद ट्रेलर वहां से फरार हो गया. इस हादसे के बाद सड़क पूरी तरीके से ग्रामीणों ने जाम कर दिया. पुलिस जाम हटवा ही रही थी. इसी दौरान रांची की तरफ से आ रहे चावल लदा ट्रक ( यूपी 44 एटी 2365 ) का चुटूपालू घाटी में ब्रेक फेल हो गया. घाटी से उतरते ही उसकी रफ्तार इतनी तेज हो गई कि ड्राइवर का नियंत्रण ही उस पर नहीं रहा. रामगढ पटेल चौक के मुर्रामकला गांव के समीप एनएचएआई का सर्विस रोड से मुख्य सड़क पर चढ़ रही बच्चियों के ऊपर अनियंत्रित हो कर ट्रक पलट गया. जिससे सभी बच्चे ट्रक के नीचे दब गए. इस घटना में तीन की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गई. जानकारी के अनुसार महाअष्टमी के दिन कुछ बच्चियां मुराम कला गांव से पूजा करने माया टुंगरी मंदिर जा रही थी. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. सभी लड़कियों की उम्र 8 से लेकर के 18 वर्ष के बीच है. इस दुर्घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया है. गंभीर रूप से घायल नैना कुमारी को रिम्स रांची भेजा गया. दुर्घटना के तुरंत बाद भारी संख्या में पुलिस बल के साथ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में टीम पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया. ग्रामीणों का कहना है की चुटुपालू घाटी से पटेल चौक तक गाड़ियां काफी स्पीड में आती है. इसके कारण यह दुर्घटनाएं हो रही है. गाड़ियों के स्पीड पर नियंत्रण करने की जरूरत है.

    1 युवक 3 नाबालिग 4 की मौत घटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनवरात्रि नवमी पर तीन दिन की छुट्टी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश
    Next Article साइको किलर ने 16 की उम्र से अपराध की दुनिया में रखा था कदम, मोरहाबादी से लालपुर पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    झारखंड

    चुनाव के मद्देनजर रांची-बंगाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ी, पुलिस अलर्ट मोड में

    April 23, 2026
    झारखंड

    ट्रेजरी घोटाले के बाद रुकी शिक्षकों की सैलेरी, काला बिल्ला लगा कर जताया विरोध

    April 23, 2026
    गढ़वा

    रंका सीएचसी को बड़ी सौगात, गढ़वा की पहली महिला ओपीडी होगी शुरू

    April 23, 2026
    Latest Posts

    चुनाव के मद्देनजर रांची-बंगाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ी, पुलिस अलर्ट मोड में

    April 23, 2026

    बिहार में सख्त हुआ ऑफिस टाइम: लेट पहुंचे तो होगी कार्रवाई, बायोमेट्रिक जरूरी

    April 23, 2026

    स्मार्ट बिजली मीटर का ‘करंट’: खपत में 84 प्रतिशत का उछाल, जांच की मांग

    April 23, 2026

    ट्रेजरी घोटाले के बाद रुकी शिक्षकों की सैलेरी, काला बिल्ला लगा कर जताया विरोध

    April 23, 2026

    बंगाल चुनावः सुवेंदु अधिकारी का बूथ दौरा, 2021 की हिंसा को याद बोले- ‘शांति भंग करने वालों को बख्शेंगे नहीं’

    April 23, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.