Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना और गोगो दीदी योजना पर शुरू हुआ वार
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना और गोगो दीदी योजना पर शुरू हुआ वार

    Team JoharBy Team JoharOctober 8, 2024Updated:October 8, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में गंठबंधन सरकार ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शुरू की. दो महीने महिलाओं के खाते में राशि भी भेज दी गई. हर महीने एक हजार रुपए महिलाओं के खाते में भेजे जा रहे है. इस बीच बीजेपी ने इस योजना की तर्ज पर गोगो दीदी योजना शुरू करने की घोषणा की है. अगर बीजेपी की सरकार आई तो महिलाओं को 2100 रुपए हर महीने दिए जाएंगे. अब इन योजनाओं को लेकर राजीनितक दलों के नेता बयानबाजी पर उतर आए है. जेएमएम नेता गोगो दीदी योजना को जुमला बता रहे है. वहीं बीजेपी मंइयां सम्मान योजना पर सवाल खड़े कर रही है. अब देखना होगा कि विधानसभा चुनाव में कौन सी योजना भारी पड़ने वाली है.

    मुंगेरीलाल के सपने देख रही बीजेपी- विनोद पांडेय
    जेएमएम नेता विनोद पांडेय का कहना है कि यह भाजपा का एक और जुमला है. पेड़ पर कटहल और होंठ पर तेल वाली कहावत भाजपा पर चरितार्थ हो रही है. सत्ता से दूर रह कर भाजपा विचलित हो गई है और मुंगेरीलाल के हसीन सपने की तरह सरकार बनाने का असंभव सपना देख रही है. एक राजनीतिक दल के रूप में भविष्य में सरकार बनने पर योजना बनाने से पहले विपक्ष में रहते हुए फॉर्म भरवा कर भाजपा ने अपने वैचारिक दिवालियापन का नमूना पेश किया है. जुमलेबाजी भाजपा की रग रग में रच बस गया है. ये राज्य की भोली भाली जनता को ठगने की सोची समझी साजिश है. यह हर कोई समझ रहा है कि जनभावनाओं के अनुरूप, जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने वाले हेमंत सरकार की लोकप्रियता से भाजपा बौखलाहट में नैतिक अनैतिक, उचित अनुचित, संवैधानिक और असंवैधानिक के बीच का अंतर नहीं समझ पा रही है. केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा कानून का मखौल उड़ा रही है.
    योजना से बौखलाई जेएमएम – बाबूलाल
    बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी का कहना है कि जेएमएम की सरकार गोगो दीदी योजना की अपार सफलता के बाद हेमंत सोरेन पूरी तरह से बौखला चुके हैं, इसलिए राज्यतंत्र का इस्तेमाल करके, भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर झूठे और मनगढ़ंत एफआईआर दर्ज करके गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाने से रोक रहे है. दुष्प्रचार की राजनीति करके जनता को गुमराह करने वाले हेमंत और उनकी पत्नी महिलाओं के बीच जाकर न सिर्फ भ्रम फैला रहे हैं बल्कि गोगो दीदी योजना की मुहिम को रोकने का हर संभव प्रयास भी कर रहे हैं. माताओं बहनों को डराया, धमकाया जा रहा है कि अगर वे गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरेंगी तो उन्हें राज्य सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ देना बंद कर दिया जायेगा. सिर्फ सत्ता और वोट की राजनीति करने वाली जेएमएम और कांग्रेस की गठबंधन सरकार, योजनाएं सिर्फ प्रदेश की जनता को ठगने और लुभाने के लिए लाती है. जनकल्याण से गठबंधन सरकार का कोई सरोकार तक नहीं है. पिछले 5 साल में अन्याय, भ्रष्टाचार और लूट की सारी परिभाषाओं को वास्तविकता के धरातल में उतारने वाले हेमंत सोरेन जी अब भी अपनी हिम्मत से बाज नहीं आ रहे हैं.

    गठबंधन सरकार गोगो दीदी योजना जुमला जेएमएम नेता झारखंड पेड़ पर कटहल बीजेपी महिलाओं के खाते मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना मुंगेरीलाल के सपने योजना बनाने. राजनीतिक दल राशि विधानसभा चुनाव विनोद पांडेय सत्ता होंठ पर तेल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोजपा के युवा नेता के घर से 5 किलो 170 ग्राम गांजा बरामद, तस्कर की मां और भाई गिरफ्तार
    Next Article दुर्गा मंदिर में पूजन-आरती कर लौट रही थी नाबालिग, आधा दर्जन युवकों ने कर दी हैवानियत

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.