Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2025 ♦ 7:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल, केंद्रों पर लगे ताले
    झारखंड

    आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल, केंद्रों पर लगे ताले

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariOctober 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड राज्य की सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई हैं. इस हड़ताल का असर प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर साफ नजर आ रहा है, जहां ताले लटके हुए हैं. इस आंदोलन के चलते 7 महीने से 3 वर्ष तक के नौनिहालों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले पोषाहार से वंचित रहना पड़ सकता है, साथ ही कई रिपोर्ट भी पेंडिंग रह सकती हैं.

    झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संयुक्त संघर्ष मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष लीना सिन्हा ने बताया कि उन्होंने अपनी जायज मांगों को लेकर कई बार लिखित और मौखिक रूप से गुहार लगाई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले हैं. इससे पहले, 23 सितंबर को आंगनबाड़ी कर्मियों ने मोरहाबादी मैदान से जाकिर हुसैन पार्क रांची तक रैली निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया था. उस प्रदर्शन में गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने सरकार की ओर से आश्वासन दिया था कि 27 सितंबर की कैबिनेट में उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा, लेकिन कैबिनेट में कोई निर्णय नहीं हुआ. इस निराशा के चलते, मोर्चा के घटक संघ ने गूगल मीट पर आपात बैठक कर 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया. सेविकाओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे हड़ताल जारी रखेंगी.

    अनिश्चितकालीन हड़ताल आंगनबाड़ी सेविकाएं कैबिनेट गर्भवती महिलाएं गूगल मीट झारखंड ताले नौनिहाल पोषाहार प्रदर्शन मांगें मोरहाबादी मैदान मोर्चा रांची रिपोर्ट पेंडिंग लीना सिन्हा विधायक संघ सरकार सुदिव्य कुमार सोनू हड़ताल का असर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंगाल में अब चौथी क्लास की बच्ची का रेप-मर्डर, लोगों का फूटा गुस्सा, पुलिस कैंप आग के हवाले
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव : मधुपुर सीट से प्रत्याशियों के चयन में गुटबाजी भाजपा पर पड़ेगी भारी!

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना: अप्रैल-मई की ₹5,000 की दोहरी किस्त का भुगतान शुरू

    May 15, 2025
    झारखंड

    बिछड़े दंपत्ति का हुआ पुनर्मिलन, मध्यस्थता केंद्र रांची की पहल रंग लाई

    May 15, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड कैबिनेट में 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, नयी शराब नीति को मंजूरी

    May 15, 2025
    Latest Posts

    भारत-पाकिस्तान सीजफायर वाले बयान पर ट्रंप ने मारी पलटी, क्या बोले… जानिये

    May 15, 2025

    मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना: अप्रैल-मई की ₹5,000 की दोहरी किस्त का भुगतान शुरू

    May 15, 2025

    बिछड़े दंपत्ति का हुआ पुनर्मिलन, मध्यस्थता केंद्र रांची की पहल रंग लाई

    May 15, 2025

    झारखंड कैबिनेट में 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, नयी शराब नीति को मंजूरी

    May 15, 2025

    छात्राओं को शिक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दे गए गवर्नर

    May 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.