Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लाॅकडाउन की मार : देश में चार करोड़ दुकानें खुली, ग्राहकी नदारद
    जोहार ब्रेकिंग

    लाॅकडाउन की मार : देश में चार करोड़ दुकानें खुली, ग्राहकी नदारद

    Team JoharBy Team JoharMay 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। काेराेना महामारी के कारण लागू लाॅकडाउन में छूट मिलने के बाद मंगलवार को देश में लगभग साढ़े चार करोड़ दुकानें खुली लेकिन ग्राहकी नदारद रही और व्यापारी झाड़ पाेंछ करते दिखायी दिये।

    अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने यहां बताया कि देश में 55 दिनों के लॉक डाउन के बाद बाजार खुले और कारोबार औपचारिक तौर पर आरंभ हो गया। लगभग सभी बाज़ारों में दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों की बहुत कमी देखी गयी। बड़ी मात्रा में कर्मचारी अपने गृह राज्यों में पलायन कर गए है। एक मोटे अनुमान के अनुसार दिल्ली में काम करने वाले लगभग 70 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी अपने गाँव चले गए और बाज़ारों में काम करने वाले ठेले वाले, मजदूर और दिहाड़ी मजदूर भी लगभग नदारद थे।

    दिल्ली में सम विषम व्यवस्था के कारण लगभग वे पांच लाख दुकानें ही खुल पायीं जिनके प्रतिष्ठानों के नंबर विषम है। सम नंबर की दुकानें कल खुलेंगी।

    परिसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि अधिकांश व्यापारियों ने दुकानों के बाहर खड़े होकर ही अपनी दुकानों में साफ़ सफाई को शुरू किया। दुकानों की पूर्ण रूप से सफाई होने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। अनेक दुकानों पर रखा माल ख़राब हुआ जबकि वस्त्र आदि दुकानों में चूहों ने कपड़ों को खराब किया।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली के बहुसंख्यक व्यापारियों को सम विषम की यह प्रणाली रास नहीं आ रही है। दिल्ली के थोक बाजार भीड़ भाड़ वाले इलाके में है और एक -एक भवन में अनेक दुकानें हैं। इससे व्यापारियों में भ्रम की स्थिति है। ग्राहकों के लिए भी असमंजस स्थिति होगी क्योंकि अलग अलग दुकानें अलग किस्म का व्यापार करती हैं। ग्राहक यदि एक दिन बाजार में आएगा तो संभवत : हर प्रकार का सामान नहीं खरीद पायेगा।

    #National News #Online news 40 million shops opened in the country Latest news Lockdown hit
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामूः उपमुखिया के पति पर अपराधियों ने चलाई गोली, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article चतरा में हिरण का शिकार मामला, छाल बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.