Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»परिवर्तन यात्रा में सांसद मनीष जायसवाल ने भरी हुंकार, झारखंड की गठबंधन सरकार को बताया भ्रष्ट
    झारखंड

    परिवर्तन यात्रा में सांसद मनीष जायसवाल ने भरी हुंकार, झारखंड की गठबंधन सरकार को बताया भ्रष्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा रथ बरही, पदमा और कटकमसांडी में पहुंची. सांसद मनीष जायसवाल ने बरही विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में कहा, बहुत हुआ अत्याचार, अब भ्रष्ट झारखंड सरकार को बदलेंगे. यात्रा के दौरान सांसद ने लोगों को वर्तमान झामुमो, कांग्रेस और राजद सरकार के खिलाफ जागरूक किया. इतना ही नहीं सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है और राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में परिवर्तन की उम्मीद जताई.
    इसके बाद विधानसभा क्षेत्र के ही पदमा, सरैया और गरवा में परिवर्तन यात्रा रथ से लोगों को संबोधित किया. फिर हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र स्थित कटकमसांडी प्रखंड कुरहागढ़ा, डाटो, एदला, बाझा, बंझिया मोड़ होते हुए कटकमसांडी बाज़ार में परिवर्तन यात्रा रथ के माध्यम से सांसद मनीष जायसवाल ने लोगों को वर्तमान भ्रष्ट झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम किया. इस यात्रा में राकेश प्रसाद, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, भाजपा नेता योगेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, श्रद्धानंद सिंह, किशोरी राणा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें.

    कटकमसांडी कानून व्यवस्था परिवर्तन यात्रा प्रदेश अध्यक्ष रथ राजनीति लोकसभा सरकार सांसद हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबरकाकाना में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन, 20 टीमें ले रही भाग
    Next Article सीसीएल सीकेएस कार्यसमिति की बैठक, 30 को दरभंगा हाउस के बाहर देंगे धरना

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026
    झारखंड

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा बने रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.