Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 6:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 72 घंटे में किया लूटकांड का उद्भेदन, नौ अपराधी गिरफ्तार
    झारखंड

    खूंटी : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 72 घंटे में किया लूटकांड का उद्भेदन, नौ अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMay 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • हथियार सहित लूटे गये सामान बरामद

    खूंटी। जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 72 घंटे के अंदर लूटकांड का खुलास करते हुए हथियार समेत 9 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से कई सामान बरामद किये गये हैं। एसपी आशुतोष शेखर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुरुवार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी सिंबुकेल गांव के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर खूंटी के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो के नेत्त्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने गुरुवार को सिंबुकेल गांव के पास छापेमारी कर चार अपराधियों को देसी पिस्टल, गोली और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों ने कई आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और लूटकांड में शामिल पांच अन्य अपराधियों की भी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उन पांच अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में मोरिस तिर्की उर्फ मुइस तिर्की, मरकुस भेंगरा उर्फ शूटर, अलबिनुस सोय(तीनों कमंता, खूंटी निवासी), परमेश्वर महतो(इट्ठे), नामजन होरो(सुल्हे, रांची), एतवा पाहन उर्फ आकाश पाहन(हेसाहातु, खूंटी), भोला नाग(हेसाग, बरकरगी, खूंटी), कुलदीप सांगा उर्फ डुगा सांगा और बंधन प्रधान उर्फ पल्टन(दोनों मुरही पिपराटोली निवासी) शामिल हैं। अपराधियों की निशानदेही पर 11 मई को हुए लूटकांड में प्रयुक्त मारुति आॅल्टो कार, दो स्कूटी बरामद किये गये। पुलिस ने अपराधियों के पास से लूटे गये तीन मोबाइल फोन, एक हैंड बैग, तीन बैंक पासबुक और वोटर आइडी बरामद किये हैं। छापेमारी टीम में एसआई विश्वजीत ठाकुर, नरसिंह मुंडा, पुष्मराज कुमार, बिरजू प्रसाद, रंजीत कुमार, भारत रंजन पाठक, पकंज कुमार, अजय भगत, विवेक प्रशांत, अभिषेक कमार, विष्णु कुमार और दुलारमनी टुडू(सभी पुलिस अपर निरीक्षक) के अलावा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    crime Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी : पुलिस ने छापामारी कर 8 किलो अफीम के साथ 4 तस्करों को किया गिरफ्तार
    Next Article गढ़वा में 4, हज़ारीबाग़ में 6 व धनबाद में 1 और मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में बढ़कर आंकड़ा हुआ 214

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.