Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 6:20 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड चैंबर का चुनाव कल, सारी तैयारियां पूरी
    झारखंड

    झारखंड चैंबर का चुनाव कल, सारी तैयारियां पूरी

    SinghBy SinghSeptember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के सत्र 2024-25 के लिए चुनाव 22 सितंबर को होने जा रहा है. यह चुनाव गुरुनानक स्कूल के हॉल में आयोजित होगा, जहां मतदाता सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक वोट कर सकेंगे. इसबार 5 बजे तक कतार में खड़े रहने वाले मतदाता भी अपना वोट डाल सकेंगे.

    जानें चुनाव में क्या है खास

    बता दें कि कुल 3909 मतदाता चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे. मतदाता सूची के अनुसार 83 संबद्ध संस्थाएं हैं, जिन्हें दो-दो वोट देने का अधिकार प्राप्त है. अन्य सभी मतदाता एक-एक वोट के साथ चुनाव में भाग लेंगे. कार्यकारिणी समिति के लिए इस बार 35 उम्मीदवार मैदान में हैं और प्रत्येक मतदाता को 21 उम्मीदवारों का चयन करना होगा. इसके अलावा, पलामू प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का चुनाव भी मतदान स्थल पर ही होगा.

    देर रात जारी होगा परिणाम

    मतदान में शामिल होने के लिए सदस्यों को कुछ खास शर्तों का पालन करना होगा. केवल 21 सितंबर से 30 दिन पूर्व बने लाइफ, कॉरपोरेट लाइफ और पैट्रोन सदस्य तथा 90 दिन पूर्व बने जनरल एफिलियेटेड और कॉरपोरेट जनरल कैटगरी के सदस्य ही मतदान कर सकते हैं. मतदान से पहले सदस्यों का किसी भी प्रकार का बकाया नहीं होना चाहिए. पूर्व की भांति इस बार भी सीए और सीएस एसोसिएशन का सहयोग प्राप्त होगा. मतदान के बाद देर रात तक मतगणना की जाएगी और चुनाव परिणाम की घोषणा भी उसी दिन होगी. यदि किसी प्रत्याशी को मतगणना के परिणाम से असंतोष होता है तो वे 23 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक पुनः मतगणना के लिए अपील कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए उन्हें शुल्क भी जमा कराना होगा.

    candidates Chamber Election 2024 Chamber Elections Corporate Member counting Electoral Process Executive Committee Fees FJCCI General Affiliated Gurunanak School jharkhand Jharkhand Chamber Election 2024-25 Life Member Palamu Division ranchi Re-counting Result Special Conditions Voter List Voters Voting Voting Time उम्मीदवार एफजेसीसीआई कार्यकारिणी समिति कॉरपोरेट सदस्य गुरुनानक स्कूल चुनावी प्रक्रिया चैंबर चुनाव चैंबर चुनाव 2024 जनरल एफिलियेटेड झारखंड झारखंड चैंबर चुनाव 2024-25 परिणाम पलामू प्रमंडल पुनः मतगणना मतगणना मतदाता मतदाता सूची मतदान मतदान समय रांची लाइफ सदस्य विशेष शर्तें शुल्क
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीएनएमयू में एबीवीपी के छात्रों ने हाथों में जंजीर बांध कर किया प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला
    Next Article सहारा इंडिया में फंसे पैसों की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन

    Related Posts

    जमशेदपुर

    सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…

    June 16, 2025
    खूंटी

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025
    गुमला

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025
    Latest Posts

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…

    June 16, 2025

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025

    बलिदान दिवस पर राज्य के नवनिर्माण की हुंकार भरेगी आजसू : प्रवीण प्रभाकर

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.