Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Apr, 2026 ♦ 2:11 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2024Updated:September 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की शाम रांची आ रही है. राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर एसएसपी कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई है. इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अभियान संजय ए लाटकर ने की. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता और प्रभावी बनाना था. बता दें कि दो दिवसीय दौरे से संबंधित सभी सुरक्षा बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई. राष्ट्रपति की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील स्थानों, कार्यक्रम स्थलों और आवाजाही के दौरान लागू की जाने वाली सुरक्षा योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया. इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि सुरक्षा के सभी मानकों का सख्ती से पालन हो सकें.

    इस बैठक में आईजी द०छो०प्रक्षेत्र अखिलेश कुमार झा, डीआईजी द०छो०क्षेत्र अनूप बिरथरे, डीआईजी बोकारो रेंज सुरेंद्र कुमार झा, उपायुक्त राँची राहुल सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक राँची चंदन कुमार सिन्हा एवं सुरक्षा व्यवस्था में प्रतिनियुक्त सभी वरीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया है.

    सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तय किए गए प्रमुख बिंदु

    सुरक्षा घेरे की योजना: राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों के चारों ओर कड़े सुरक्षा घेरे बनाए जाएंगे। इसमें स्थानीय पुलिस, और अन्य सुरक्षा एजेंसियों का समन्वय स्थापित किया गया है.

    यातायात प्रबंधन: राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं. राष्ट्रपति के काफिले के मार्ग पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा ताकि कोई अवरोध उत्पन्न न हो.

    विधि व्यवस्था: किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दलों को तैनात किया गया है. इसके अलावा भीड़ प्रबंधन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बलों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

    अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति: राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी वरीय पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई है. प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थान पर सुरक्षा निगरानी के लिए अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.

    इस अवसर पर ADG संजय लाटकर ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा हमारे लिए गर्व की बात है, और इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है. सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुरक्षा व्यवस्था के प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दें और समन्वय के साथ कार्य करें. वहीं बैठक के अंत में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सभी उपस्थित अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता और कुशलता से करने का निर्देश दिया है.

    आगमन आवाजाही एसएसपी कानून व्यवस्था कार्यालय गुरुवार जिम्मेदारी दो दिवसीय दौरे पर द्रौपदी मुर्मू यातायात व्यवस्था रांची राष्ट्रपति लिस अधिकारियों सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिवदीप लांडे ने आईपीएस पद से दिया इस्तीफा, राजनीति में आने के लगाए जा रहे कयास
    Next Article सीतामढ़ी में JDU महिला सेल की जिला अध्यक्ष के साथ मारपीट, बदमाशों ने चप्पल की माला पहनाकर घुमाया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में बाइक सवार दंपत्ति पर ताबड़तोड़ फा’यरिंग, पत्नी की मौ,त, पति गंभीर

    April 27, 2026
    चाईबासा

    18 साल के युवक ने की फंदे पर लटकी मिली ला’श, जांच में जुटी पुलिस

    April 26, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में 51 कन्याओं ने लिए सात फेरे, चंकी पांडे बने खास मेहमान

    April 26, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग में बाइक सवार दंपत्ति पर ताबड़तोड़ फा’यरिंग, पत्नी की मौ,त, पति गंभीर

    April 27, 2026

    18 साल के युवक ने की फंदे पर लटकी मिली ला’श, जांच में जुटी पुलिस

    April 26, 2026

    जामताड़ा में 51 कन्याओं ने लिए सात फेरे, चंकी पांडे बने खास मेहमान

    April 26, 2026

    पलामू में शराब तस्करों पर पुलिस का प्रहार, बिहार के 6 लोग 840 लीटर स्प्रिट के साथ गिरफ्तार

    April 26, 2026

    रांची में ड्रग्स नेटवर्क पर पुलिस कसेगी शिकंजा, SSP ने दिए अभियान के निर्देश

    April 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.