Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांग्रेस करेगी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सम्मान, 22 सितंबर को मंईयां सम्मान सम्मेलन का आयोजन
    झारखंड

    कांग्रेस करेगी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सम्मान, 22 सितंबर को मंईयां सम्मान सम्मेलन का आयोजन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2024Updated:September 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कांग्रेस झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सम्मान करेगी. इसके लिए एक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की 22 सितंबर को मंईयां सम्मलन का आयोजन करने जा रहे हैं. रांची के आईटीआई जनता मैदान में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में सरकार की प्रमुख योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना और महागठबंधन सरकार द्वारा शुरू की गई अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सम्मानित किया जाएगा.
    बता दे कि कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंधु तिर्की ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में राज्य सरकार द्वारा कई नई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं. इससे राज्य के लोगों का जीवन बेहतर हो रहा है. समाज के आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों को इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है. मंईयां योजना, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, ज्योतिबा फुले छात्रवृत्ति योजना, विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति योजना समेत कई योजनाएं हैं, जिनका लाभ आम लोगों को मिल रहा है. इसके लिए मुख्यमंत्री के सम्मान में 22 सितंबर को मंईयां सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा.

    उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में रांची समेत अन्य जिलों के 15 विधानसभा क्षेत्रों की महिलाएं भाग लेंगी. इस कार्यक्रम में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से कम से कम एक हजार महिलाओं के भाग लेने की योजना है.

    बंधु तिर्की ने बताया कि लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची और कोडरमा जिले के 15 विधानसभा क्षेत्रों की महिलाएं इसमें भाग लेंगी. इस सम्मान सम्मेलन में कांग्रेस के एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक अध्यक्ष के राजू और महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एन डिसूजा भी शामिल होंगी. इस कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो, कमलेश और सीएलपी नेता रामेश्वर उरांव भी भाग लेंगे. बंधु तिर्की ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर के भी भाग लेने की संभावना है.

    15 विधानसभा आईटीआई आयोजन आयोजित कांग्रेस कांग्रेस नेता जनता मैदान झारखंड दलित नेता महागठबंधन महिलाएं भाग लेंगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन योजनाओं सम्मान सम्मेलन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइकलौटे बेटे ने की पिता की हत्या, परिवार समेत मौके से हुआ फरार
    Next Article तेनुघाट डैम के 8 रेडियल फाटक खोले गए, नदी किनारे जाने पर लगी रोक

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.