Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»इकलौटे बेटे ने की पिता की हत्या, परिवार समेत मौके से हुआ फरार
    क्राइम

    इकलौटे बेटे ने की पिता की हत्या, परिवार समेत मौके से हुआ फरार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: सोनभद्र जिले में चोपन थाना क्षेत्र के कानोपान में इकलौते बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी. पिता का सिर धड़ से अलग कर मौके से परिवार समेत फरार हो गया. सूचना पर पहुंचे एएसपी कालू सिंह और सीओ सिटी चारू द्विवेदी ने मौका मुआयना किया. जनकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के कानोपान गांव में सोनेश्वर खरवार उम्र 65 वर्ष अपने परिवार के साथ रहते थे. उनका एक ही बेटा रवि खरवार है. रविवार को घर में भूत-प्रेत को लेकर रवि खरवार अपने पिता से झगड़ा करने लगा. इसके बाद उसने घर में अपनी मां की डंडे से पिटाई कर दी. बीच बचाव करने आए पिता को नहीं बख्शा. गुस्से में पिता की हया कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया.

    गांव में किसी भी तरह का नेटवर्क नहीं रहने की वजह से घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी. रविवार देर शाम कोटा ग्राम प्रधान प्रहलाद चेरो को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद चोपन पुलिस को सूचना दी गई. चोपन पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर मौके पर पहुंची तो घर के सभी सदस्य फरार मिले.

    मामले में एएसपी कालू सिंह ने बताया कि रवि खरवार के ढाई वर्षीय बेटे की तबीयत खराब रहती थी जिसको लेकर वो झाड़-फूंक करा रहा था. किसी ओझा ने रवि को बताया कि उसके माता-पिता ने टोन किया है, जिसकी वजह से बेटा बीमार है. इसी को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया.

    बेटे रवि खरवार ने अपने मां को लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया. बीच बचाव करने पहुंचे पिता की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

    इकलौते बेटे गांव गुस्से तबीयत खराब धारदार हथियार परिवार पिता की पिता-पुत्र पुलिस फोरेंसिक टीम बेटा भूत-प्रेत विवाद हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलगातार हो रही बारिश से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता चिंतित
    Next Article कांग्रेस करेगी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सम्मान, 22 सितंबर को मंईयां सम्मान सम्मेलन का आयोजन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.