Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 8:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»झामुमो-कांग्रेस ने आदिवासियों को ठगने का काम किया : बाबूलाल मरांडी
    जामताड़ा

    झामुमो-कांग्रेस ने आदिवासियों को ठगने का काम किया : बाबूलाल मरांडी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को जामताड़ा में आयोजित एक जनसभा में कांग्रेस और झामुमो पर आदिवासियों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि झारखंड में इन पार्टियों की सरकारें आदिवासियों, खासकर संथालों के हित में काम नहीं कर रही हैं. भाजपा को आदिवासी विरोधी बताने वाले खुद सबसे बड़े आदिवासी विरोधी हैं. भाजपा जनजाति मोर्चा द्वारा संथाल परगना में आदिवासियों की घटती जनसंख्या और उनकी जमीनों की लूट को लेकर एक जनआक्रोश रैली का आयोजन किया गया. यज्ञ मैदान में आयोजित सभा में बाबूलाल मरांडी ने भाजपा द्वारा संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ पर चिंता जताई और इस मुद्दे पर एसआईटी गठन की मांग की. उन्होंने कहा कि भाजपा ने संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराया, झारखंड को अलग राज्य बनाया और आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण पद पर बिठाया.

    मईयां सम्मान योजना को बताया लॉलीपॉप

    वर्तमान सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने आदिवासियों के लिए कोई ठोस काम नहीं किया है. उन्होंने वर्तमान सरकार की ‘मईयां सम्मान योजना’ को एक लॉलीपॉप करार देते हुए कहा कि यह केवल वोट बटोरने का एक तरीका है. उनके अनुसार युवाओं को रोजगार, पेंशन और महिलाओं को सम्मान देने के वादे पूरे नहीं किए गए हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि वे अपनी जमीन और बेटियों की इज्जत की रक्षा चाहते हैं तो भाजपा को समर्थन दें. सभा के दौरान पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने भी वर्तमान झारखंड सरकार की आलोचना की और मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं की सराहना की. उन्होंने भाजपा द्वारा आदिवासियों के हित में उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए भाजपा को समर्थन देने की बात की. सभा के बाद यज्ञ मैदान से एक जनआक्रोश रैली निकाली गई, जो इंदिरा चौक, स्टेशन रोड और सुभाष चौक होते हुए पुनः यज्ञ मैदान में समाप्त हुई.

    ये रहे मौजूद

    भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण, पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंगल सोरेन, वरिष्ठ आदिवासी नेता सुनील हांसदा, भाजपा नेता तथा सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण आदिवासी पुरुष व महिलाएं उपस्थित थे.

    आठवीं अनुसूची आदिवासियों एसआईटी गठन कांग्रेस जनसभा जामताड़ा झामुमो झारखंड द्रौपदी मुर्मू धोखाधड़ी बांग्लादेशी घुसपैठ बाबूलाल मरांडी भाजपा भाजपा जनजाति मोर्चा मईया सम्मान योजना राष्ट्रपति लॉलीपॉप संथाल संथाल परगना संथाली भाषा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार में मिला संदिग्ध केन बम, पुलिस ने शुरू की छानबीन
    Next Article मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में फंसा अजगर, जंगल में छोड़ा

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में फिर तेज हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    August 2, 2025
    झारखंड

    देवघर एम्स में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा चूक, चार पुलिसकर्मी निलंबित

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की बिगड़ी तबियत, बाथरूम में गिरने से ब्रेन में ब्लड क्लॉट

    August 2, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में फिर तेज हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    August 2, 2025

    देवघर एम्स में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा चूक, चार पुलिसकर्मी निलंबित

    August 2, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 02 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 2, 2025

    BREAKING : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की बिगड़ी तबियत, बाथरूम में गिरने से ब्रेन में ब्लड क्लॉट

    August 2, 2025

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.