Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»SC का आदेश, मंगलवार तक काम पर लौटे आरजी कर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर
    जोहार ब्रेकिंग

    SC का आदेश, मंगलवार तक काम पर लौटे आरजी कर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर

    Team JoharBy Team JoharSeptember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आदेश जारी किया है. वहीं आंदोलनरत डॉक्टरों को मंगलवार शाम 5 बजे तक ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया है. मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला व न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने कॉलेज की 31 वर्षीय स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले की सुनवाई के दौरान ये फैसला सुनाया. सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी दी है कि यदि वे निर्धारित समय तक ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है. कोर्ट ने कहा कि डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन उनके काम की कीमत पर नहीं हो सकता. मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि युवा डॉक्टरों को अब अपने कार्यस्थल पर लौटना चाहिए और यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

    विरोध प्रदर्शन हिंसा में बदली

    वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार ने न्यायालय को बताया कि बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी हिंसा में शामिल हो रहे हैं. वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दलील दी कि इन प्रदर्शनों के कारण 23 लोगों की मौत हो चुकी है और छह लाख लोगों को जरूरी उपचार नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की स्थिति गंभीर हो गई है और रेजिडेंट डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण कई महत्वपूर्ण चिकित्सीय प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं. सुप्रीम कोर्ट ने आंदोलनकारी डॉक्टरों को आश्वस्त किया कि अगर वे निर्धारित समय तक ड्यूटी पर लौटते हैं तो उनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी.

    अनुशासनात्मक कार्रवाई आंदोलनरत डॉक्टर आर जी कर मेडिकल कॉलेज उच्चतम न्यायालय कोलकाता डॉक्टरों की अनुपस्थिति ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दुष्कर्म और हत्या मामला न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा पश्चिम बंगाल मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ विरोध प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट आदेश. सुरक्षा व्यवस्था स्वास्थ्य सेवा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात, बोले-मूलवासी-आदिवासियों की है हमारी सरकार  
    Next Article टीएसपीसी उग्रवादी मुनेश्वर गंझू ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण, जानें क्यों था संगठन से नाराज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.