Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»11 मोबाइल, 14 फर्जी सिम व एक बाइक के साथ पांच शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    11 मोबाइल, 14 फर्जी सिम व एक बाइक के साथ पांच शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 3, 2024Updated:September 3, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : साइबर अपराधियों के खिलाफ जामताड़ा साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. एसपी के निर्देश पर गठित छापेमारी दल ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के बेना मैदान के पास से पांच शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से मोबाइल, फर्जी सिम कार्ड और एक बाइक बरामद किया गया है. पूरे मामले का खुलासा मंगलवार को एसपी एहतेशाम वकारीब ने प्रेस वार्ता कर किया. एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि साइबर अपराधी बेना मैदान के पास जमा होकर साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने तत्काल साइबर डीएसपी अशोक कुमार राम की अगुवाई में टीम गठित की. जिसमें साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान, इंस्पेक्टर जयंत तिर्की सहित सशस्त्र बल को शामिल करते हुए जामताड़ा थाना क्षेत्र के बेना मैदान के पास छापेमारी करवाया. मौके से शातिर साइबर अपराधी सकीम अंसारी, हकीम अंसारी, शाहरुख अंसारी, सरफराज अंसारी तथा गुड्डू सिंह को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड और एक बाइक बरामद किया गया है. एसपी ने बताया कि यह सभी साइबर अपराधी नियर बाय एप्स से फोनपे पर ₹1000 का कैशबैक का मैसेज भेजते थे तथा ग्राहक एक्सेप्ट करने के लिए बोलते थे. ग्राहक के एक्सेप्ट करते ही नियर बाय ऐप में पैसे आ जाता था. उन पैसों से यह साइबर अपराधी ऑनलाइन खरीदारी करते थे. फिलहाल साइबर अपराधियों से बरामद मोबाइल और सिम की जांच की जा रही है. सभी साइबर अपराधियों का मेडिकल जांच कराकर कोर्ट में पेश किया गया. जहां से सभी को न्यायायिक का अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.

     

    एसपी एहतेशाम वकारीब ऑनलाइन खरीदारी कैशबैक मैसेज गिरफ्तारी छापेमारी दल जामताड़ा जेल। नियर बाय एप्स न्यायायिक अभिरक्षा प्रेस वार्ता फर्जी सिम कार्ड फोनपे बाइक बरामद मेडिकल जांच मोबाइल शातिर साइबर अपराधी साइबर अपराध साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी साइबर डीएसपी अशोक कुमार राम साइबर थाना पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश्री श्याम महोत्सव 5 से, कोलकाता के कारीगर सजा रहे दरबार
    Next Article राष्ट्रीय पोषण माह का उपायुक्त ने किया शुभारंभ, मां के दूध को बताया सर्वोत्तम आहार

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.