Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार में 17 नये कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमित की संख्या बढ़कर 724
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 17 नये कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमित की संख्या बढ़कर 724

    Team JoharBy Team JoharMay 11, 2020Updated:May 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना । बिहार के पटना जिले में 11 तथा भागलपुर, गोपालगंज और नवादा में दाे-दो नए कोरोना मरीज मिलने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 724 हो गई।
    स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने यहां बताया कि आज दोपहर आई जांच रिपोर्ट में पटना जिले के खाजपुरा में बिहार सैन्य पुलिस (बीएमपी)-14 के 24, 26, 33, 34, 36, 39, 45 और 50 वर्ष के आठ जवान, अथमलगोला में 45 और 60 वर्ष के दो तथा बेलछी में 45 वर्ष के एक व्यक्ति के कारोना संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। इसी तरह भागलपुर के लोदीपुर में 21 वर्ष का एक, सुल्तानगंज में 40 वर्ष का एक, गोपालगंज के विजयपुर में 22 और 34 वर्ष के दो तथा नवादा के सिरदला में 30 वर्ष का एक एवं हिसुआ में 31 वर्ष का एक मरीज भी संक्रमित हुआ है।
    श्री कुमार ने बताया कि बीएमपी में जवान में पूर्व में संक्रमित हुए लोगों के संक्रमण में आने से पॉजिटिव हुए हैं। वहीं, अन्य संक्रमित बाहर से आए हुए हैं, जिन्हें स्क्रीनिंग के बाद प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया और यहीं से इनका स्वाब सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व आई रिपोर्ट में खगड़िया जिले में पांच, बेगूसराय में चार और बांका में कोरोना के दो नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। इस तरह अभी तक कोरोना के कुल 28 मामले सामने आ चुके हैं। इससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 724 हो गई है।
    प्रधान सचिव ने बताया कि बिहार में संक्रमण प्रभावित जिलों की संख्या 37 हैं। 115 मरीजों के साथ मुंगेर जिला राज्य का सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट है। इन संक्रमितों में से 60 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, पटना में 71 संक्रमितों में से 23, नालंदा में 50 संक्रमितों में से 35 और बक्सर के 56 में से 55 कोरोना को मात दे चुके हैं।

    Bihar news coronavirus cases Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविरासत में मिला खाली खजाना और बिचौलियावाद, विकास की लंबी लकीर खींचेगी हेमंत सरकार : मिथिलेश ठाकुर
    Next Article मंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड चालक एवं परिवहन सुरक्षा अभियान का किया शुभारंभ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : डॉ राजकुमार का इस्तीफा मंजूर, डॉ दीपेंद्र सिन्हा होंगे रिम्स के प्रभारी निदेशक

    June 25, 2026

    Johar Live Jharkhand Expose : रांची में गैस किल्लत के बीच इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

    June 25, 2026

    1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

    June 25, 2026

    340 युवाओं ने पहनी झारखंड पुलिस की वर्दी, सीएम ने क्या दिया निर्देश?

    June 25, 2026

    झारखंड : “…कितनी आहों से कलेजा तेरा ठंडा होगा”, इमरान प्रतापगढ़ी ने और क्या कहा?

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.